सफेद धोती पर खून के निशान,लड़खड़ाते पैर और प्राइवेट पार्ट ढकने की कोशिश..., प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की खुदकुशी से पहले का नया VIDEO

नया CCTV फुटेज गुरु कृपा कुंज की दूसरी मंजिल का है। इसी फ्लोर पर रसिक दुलारी का कमरा था। वीडियो में उसे कमरे से निकलकर छत पर जाते साफ देखा जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

जतिन शर्मा की रिपोर्ट

संत प्रेमानंद जी महाराज केशिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की मौत से पहले एक और नया CCTV फुटेज सामने आया है। नए वीडियो में रसिक दुलारी को गुरु कृपा कुंज के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से चढ़कर छत्त पर जाते हुए देखा जा सकता है। आश्रम के चौथी मंजिल से कूदकर रसिक दुलारी ने खुदकुशी की थी। इससे पहले प्रेमानंद के शिष्य का चौथी मंजिल से गिरने का भी वीडियो सामने आया था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नया CCTV फुटेज गुरु कृपा कुंज की दूसरी मंजिल का है। इसी फ्लोर पर रसिक दुलारी का कमरा था। वीडियो में उसे कमरे से निकलकर छत पर जाते साफ देखा जा सकता है। रसिक का कमरा गैलरी में सबसे कोने वाला था। एक कमरे में दो शिष्य रहते हैं। उनके साथ कमरे के रहने वाला एक अन्य शिष्य सुबह 9:15 बजे ही गुरु कृपा कुंज से काम पर निकल गया था।

सफेद धोती पर खून के निशान 

रसिक दुलारी कमरे से निकालकर गैलरी से होते हुए सीढ़ियों पर जाते दिख रहा है। इस दौरान उसके पैर लड़खड़ा रहे थे और सफेद धोती पर खून के निशान भी दिख रहा था। इससे साफ है रसिक ने कमरे में ही अपने प्राइवेट पार्ट काटा होगा। पुलिस को उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला था। माना जा रहा है कि प्राइवेट पार्ट इससे ही काटा गया होगा। कमरे से निकलकर जाने के दौरान वो पीली धोती से प्राइवेट पार्ट को ढकने की कोशिश करता दिख रहा है।

Advertisement

कमरे से निकलकर छत पर गए

CCTV फुटेज में रसिक के अलावा कोई अन्य शिष्य गैलरी में नहीं दिख रहा है। प्राइवेट पार्ट पर कपड़ा रखकर रसिक सीढ़ियों से होते हुए चौथी मंजिल पर पहुंच जाता है। 25 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर रसिक अपने कमरे से निकलता हुआ दिख रहा है। दरअसल इस चार मंजिला अपार्टमेंट में केली कुंज आश्रम से जुड़े तमाम इलेक्ट्रीशियन रहते हैं। रसिक भी केली कुंज में वायरिंग करने की सेवा देता था और उसका रूममेट AC रिपेयर का काम करता है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक के समान रखे होते है।

40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा

इसके पहले एक और सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें रसिक दुलारी शरण चौधी मंजिल से सीधे नीचे गिरते नजर आए थे। वीडियो में वो करीब 40 फीट ऊंचाई से अचानक सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं। सिर जमीन से टकराता है। गिरने के बाद उनके शरीर में कोई हलचल नहीं होती है। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  पोती ने बैट से दादा पर किया ताबड़तोड़ वार और सुला दी मौत की नींद

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड