Indore: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के जश्न मनाने पर महू में बवाल, मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा, चले ईट-पत्थर; गाड़ियां जलाईं

महू में बीती रात भड़की हिंसा के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वहां पथराव होते दिख रहा है। भीड़ को वाहनों और गाड़ियों को फूंकने भी देखा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
indore violence
इंदौर के महू में भड़की हिंसा | Image: Republic

Violence in Indore : टीम इंडिया के चैपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर जहां एक तरफ पूरा देश जश्न में डूब गया। तो दूसरी ओर इस दौरान ही इंदौर के पास महू में हिंसा भड़क उठी। भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर अचानक पथराव हुआ। दो गुट आमने-सामने आ गए और इसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत के साथ देशभर में बीती रात जश्न शुरू हो गया। हर जगह आतिशीबाजी होने लगी। लोग सड़कों पर उतरकर झूमते हुए जश्न मनाने लगे।इंदौर में भी टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जश्न मनाया। जश्न के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया है। भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट कर रहे लोगों के जुलूस पर पथराव किया गया। 

क्यों भड़की महू में हिंसा? 

घटना जामा मस्जिद के पास हुई। जानकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत का जश्न मनाते हुए बीती रात महू में जुलूस निकाला गया। ये जुलूस जैसे ही मस्जिद के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पत्थरबाजी शुरू कर दिया, जिसमें कई लोग घायल भी हुए। हालात बिगड़ते चले गए और इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू की। कई गाड़ियों और दुकानों को भी फूंक डाला।

महू में बीती रात भड़की हिंसा के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वहां पथराव होते दिख रहा है। भीड़ को वाहनों और गाड़ियों को फूंकने भी देखा गया। वहीं, हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

Advertisement

हिंसा में घायल हुए 4 लोग

विवाद के बाद पुलिस फिलहाल वहां पैट्रोलिंग कर रही है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अब यहां शांति स्थापित है। कोई समस्या नहीं है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। घटना का कारण क्या है, कौन कौन जिम्मेदार हैं... इसकी जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। अभी घायलों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 लोग घायल हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जो भी शामिल होंगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ वीडियो दिखाई गई है और गवाहों के बयान भी दर्ज हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद महू विधायक उषा ठाकुर मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित षड्यंत्र था। रास्ता बंद करके डायवर्ट किया गया और उसके बाद पथराव और आगजनी की गई।

Advertisement

वहीं, मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष का कहना है कि नमाजी निकल रहे थे। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने उन पर सुतली बम फेंक दिया, जिससे वजह से विवाद बढ़ गया। पहले हिंदू पक्ष की तरफ से पथराव किया गया।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में बेचारे बकरों की जान बेकार...', चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड