'पाकिस्तान में बेचारे बकरों की जान बेकार...', चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
टीम इंडिया ने जैसे से दुबई में जीत का परचम लहराया हिंदुस्तान की हर गलियों से पटाखे की आवाज गुंजने लगी। होली से पहले देश ने दिवाली मनाया।
- भारत
- 2 min read

टीम इंडिया ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारत की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत में होली से पहले दिवाली मनाई गई। वहीं, जीत के जश्न में आम से लेकर खास सभी शामिल हुए। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय टीम को खास अंदाज में जीत कील बधाई दी।
टीम इंडिया ने जैसे से दुबई में जीत का परचम लहराया हिंदुस्तान की हर गलियों से पटाखे की आवाज गुंजने लगी। हर तरफ खुशियां ही खुशियां बिखर गई। तैयारी होली की चल रही है मगर होली से पहले देश ने दिवाली मना लिया। नाचते-गाते फैंस, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से बंगाल तक हर तरफ सड़कों पर नजर आ रहे थे। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आए।
भारत की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, बहुत शानदार जीत हुई है टीम इंडिया की। हम फॉग उत्सव मनाने आए थे, मगर ये टीम इंडिया की जीत का उत्सव बन गया। पाकिस्तान मेजबान था और जिस स्पर्धा का पाकिस्तान मेजबान हो और ट्राफी भारत जीत जाए तो ये बड़ी बात है। भारत की हार के लिए पाकिस्तान में बकरे कट रहे थे, मगर सब बकरों जान बेकार चली गई। दुबई की धरती पर भारत ने तिरंगा गाड़ दिया। मैं पूरी टीम को जीत की बधाई देता हूं।
भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब
बता दें कि यह भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी है और टीम इंडिया की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। भारत विश्व क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रहा है जिसने लगातार नॉकआउट चरणों में जगह बनाई है जिसमें 2003 वनडे विश्व कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2023 वनडे विश्व कप तथा 2019-21 और 2021-23 चक्र में दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में प्रवेश करना शामिल है।