अपडेटेड 1 March 2024 at 21:36 IST
पहले इस्तीफे का दावा, फिर सोशल मीडिया अकाउंट में बदलाव... अब नड्डा-शाह से मिल सकते हैं विक्रमादित्य!
Himachal Pradesh News: हिमाचल में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।
- भारत
- 2 min read

Himachal Pradesh News: हिमाचल में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि विक्रमादित्य अमित शाह और जेपी नड्डा से मिल सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने सोशल प्रोफाइल से PWD मिनिस्टर हटा दिया था।
विक्रमादित्य के करीबी को कैबिनेट रैंक
इससे पहले हिमाचल में सुक्खू सरकार की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। विक्रमादित्य के करीबी नंदलाल को कैबिनेट में जगह दी गई। इसके बाद हिमाचल में सियासी पारा और भी ज्यादा हाई हो गया है।
ये है पूरा मामला
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में अपने छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद राज्य सरकार पर मंडराये खतरे को टालने के लिए बुधवार को कवायद शुरू की और पार्टी आलाकमान द्वारा भेजे गए तीन पर्यवेक्षकों ने शिमला में बैठकों का सिलसिला आरंभ किया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश करके पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दीं। वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 विधायकों को निलंबित कर दिया।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सुबह कहा कि वह मंत्रिपरिषद से अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं, लेकिन कुछ घंटे बाद उन्होंने अपना रुख नरम कर लिया।
पार्टी द्वारा शिमला भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद, सिंह ने इस्तीफे के उनके "प्रस्ताव" को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा "अस्वीकार" करने का उल्लेख किया और पार्टी में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके मद्देनजर, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, वह अब इस्तीफे पर ‘‘जोर’’ नहीं दे रहे हैं।
Advertisement
इसके बाद अगले ही दिन यानी 1 मार्च को विक्रमादित्य ने अपने सोशल प्रोफाइल से PWD मिनिस्टर हटाकर एक बार फिर सबको चौंका दिया। आपको बता दें कि उन्होंने अपने सोशल प्रोफाइल पर अपना बायो अपडेट करके लिखा है- ‘हिमाचल का सेवक’
(इनपुटः PTI)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 1 March 2024 at 21:28 IST