अंतरिक्ष से भारत के हिमालय का नजारा कैसा दिखता है ? सुनीता विलियम्स का दिल छू लेने वाला संदेश- 'भारत महान, जल्द आऊंगी'

सुनीता विलियम्स ने कहा- 'जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरते थे, तो ऐसा लगता था जैसे बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं लहरों की तरह भारत की ओर बह रही हों।'

Follow : Google News Icon  
Sunita Williams on India Himalaya
सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत | Image: @Astro_Suni / NASA

Sunita Williams on India Himalaya : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपने स्पेस मिशन से लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और हिमालय की खूबसूरती को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कहीं। जब सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने कहा- 'भारत को अंतरिक्ष से देखना अविश्वसनीय अनुभव था, हर बार जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरते थे, तो ऐसा लगता था जैसे बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं लहरों की तरह भारत की ओर बह रही हों।'

सुनीता विलियम्स ने आगे कहा कि 'भारत रात में चमकता है। छोटे-बड़े शहरों की लाइट्स का नेटवर्क एक अद्भुत दृश्य पेश करता है। मुंबई और गुजरात के तटों पर मछली पकड़ने वाली नावें अंतरिक्ष से साफ दिखती हैं, जो इस बात का संकेत देती हैं कि हम भारत के पास हैं।'

‘मैं जल्द भारत आऊंगी’- सुनीता विलियम्स

सुनीता ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रही हैं और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों से भी मिलने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा- 'भारत अब स्पेस एक्सप्लोरेशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है और मैं भारत की इस उपलब्धि का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।' जिसके बाद उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर ने मजाक में पूछा- 'क्या आप हमें भी भारत ले जाएंगी?' तो सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया- 'बिलकुल, लेकिन आपको मसालेदार खाना झेलने की आदत डालनी होगी।'

9 महीने बाद धरती पर पहला खाना?

सुनीता विलियम्स ने कहा कि धरती पर लौटने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने डॉग्स और पति को गले लगाया और खाने में उन्होंने एक स्वादिष्ट ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जो उन्हें उनके पिता की याद दिलाता है।

Advertisement

भारत का स्पेस मिशन और भविष्य

सुनीता ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री जल्द ही Axiom Mission में जाने वाले हैं और यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। 'भारत एक महान देश और मजबूत लोकतंत्र है। अब यह स्पेस मिशन में अपनी जगह बना रहा है और हम इसमें योगदान देना चाहेंगे।' 

यह भी पढ़ें : अंतरिक्ष में क्यों फंसे रहे सुनीता विलियम्स और विल्मोर? बड़ा खुलासा

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड