अपडेटेड 10 June 2025 at 16:05 IST

VIRAL VIDEO: पति लौटा ऑफिस से तो बीवी ने खोला दरवाजा... 15 साल बाद पत्नी का ऐसा रूप देखकर लगा झटका; देखेंगे तो हो जाएंगे लोटपोट

VIRAL VIDEO: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास होता है, इसमें प्यार होता है, तकरार होती है, खट्टी-मीठी नोंकझोंक होती है, जो इस रिश्ते को और भी खूबसूरत बना देती है।

Follow : Google News Icon  
Wife surprise husband
Wife surprise husband | Image: himatalks/ Instagram

VIRAL VIDEO: पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें एक-दूसरे के लिए किए गए हर काम में प्रेम अदृश्य रूप से मौजूद रहता है। पत्नी कहे या ना कहे या फिर पति कहे या न कहे, दोनों एक दूसरे के लिए हर पर खुशियों की वजह ढूंढते ही रहते हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोंकझोंक इस रिश्ते को और भी खास बना देती है। पति-पत्नी के इस प्यारे रिश्ते से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स खूब प्यार दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति के दफ्तर से वापस लौटने का इंतजार कर रही है, शाम के समय उसका पति दरवाजे की घंटी बजाता है और महिला दरवाजा खोलती है, पत्नी को देखकर पति ऐसे शॉक्ड हो जाता है मानों उसने कुछ ऐसा देख लिया हो जिसकी उसे उम्मीद ही नहीं थी। वो पत्नी को देखकर ऐसे रिएक्शन देने लगता है मानो उसे बिजली के झटके लग रहे हों। पति का रिएक्शन देखकर बीबी शर्माने लगती है और पति के गले लग जाती है।

महिला ने 15 साल बाद पति को दिया सरप्राइज

वीडियो में दिख रहा है कि पति को सरप्राइद देने के लिए महिला जैसे ही घर का दरवाजा खोलती है, उसका पति शॉक्ड हो जाता है। पिता के रिएक्शन देखकर बच्चे भी हंसने लगते हैं। हालांकि पत्नी ने पति को क्या सरप्राइज दिया ये तो समझ नहीं आ रहा, पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं लोग

वायरल वीडियो को himatalks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, 'जब मैंने अपने पति को 15 साल बाद सरप्राइज देने की कोशिश की।' वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि वह 15 साल बाद नाइटी की जगह साड़ी पहन रही है और यही उसके लिए आश्चर्य की बात है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 15 साल बाद यह सबूत कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है। एक अन्य यूजर ने कहा, बिना किसी फिल्टर के परफेक्ट पति की प्रतिक्रिया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दाढ़ी वाले दूल्हे को देखकर भड़क गई दुल्हन, लौट गई बारात; रख दी अजीब शर्त
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 10 June 2025 at 16:05 IST