अपडेटेड 30 June 2024 at 16:20 IST

बंगाल में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, TMC विधायक के करीबी पर लगे आरोप

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के लक्ष्मीकांतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि भारत का एक राज्य है।

Follow : Google News Icon  
Video of woman brutally beaten in Bengal goes viral
बंगाल में महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल | Image: x- @amitmalviya

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के लक्ष्मीकांतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि भारत का ही एक राज्य है तालिबान। वायरल वीडियो में एक शख्स महिला के डंडे से बेरहमी से पीट रहा है। महिला की पिटाई का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक हमीदुर रहमान के करीबी पर लग रहा है।

वायरल वीडियो तो भारतीय जनता पार्टी ते नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का बदसूरत चेहरा है। वीडियो में जो लड़का एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल है, जो इस इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर है। वह अपनी 'इंसाफ' सभा के जरिए से त्वरित न्याय देने के लिए कुख्यात हैं और चोपड़ा से विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।"

बंगाल में कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं-  अमित मालवीय

बीजेपी नेता ने कहा, "भारत को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में शरिया अदालतों की वास्तविकता से अवगत होना चाहिए। हर गांव में एक संदेशखाली है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है। क्या ममता बनर्जी इस राक्षस के खिलाफ कार्रवाई करेंगी या उसका बचाव करेंगी जैसे वह शेख शाहजहां के लिए खड़ी हुई थीं?"

Advertisement

वो मारता रहा, लोग तमाशबीन बने रहे

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पहले एक लड़के और फिर उस महिला को बेरहमी से पीट रहा है। लोगों में उसका खौफ इस कदर है कि उसे रोकने की किसी की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आस पास खड़े लोग तमाशबीन बने ।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल मारपीट केस में बिभव की याचिका पर दिल्ली HC करेगा सुनवाई

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 16:20 IST