VHP Protest: बंगाल में हिंसा के खिलाफ देशभर में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
VHP Protest
विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन | Image: PTI

VHP Protest against bengal violence: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है। परिषद (VHP Protest) ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कहा है कि अब केंद्र को सख्त कदम उठाना चाहिए। भोजपुर समेत देश के हर जिले में प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। आरा में यह प्रदर्शन जे.पी. स्मारक, रमना मैदान के पास सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 

विश्व हिंदू परिषद (VHP Protest) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार (VHP Protest) ने कहा है कि 'पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में VHP के सभी जिला मुख्यालयों पर (19 अप्रैल) प्रदर्शन होगा।' उन्होंने कहा- इस प्रोग्राम में सिर्फ बंगाल की घटना पर फोकस किया गया है। (VHP Protest) VHP के सभी जिला मुख्यालयों पर पूरे देश में प्रदर्शन होगा। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करने के लिए भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेंगे।

पश्चिम बंगाल में संवैधानिक तंत्र खत्म हो चुका है- आलोक कुमार (VHP)

आलोक कुमार ने कहा- 'जब मुद्दा केंद्र सरकार के खिलाफ होता है, (VHP Protest) तब भी हिंसा हिंदुओं के खिलाफ ही की जाती है। जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं, उन्हें वहां से बाहर निकालने की कोशिश है। हम इस बात से हैरान हैं कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री, (VHP Protest) जिसने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली है, एक सार्वजनिक बैठक में घोषणा करती है कि वह एक केंद्रीय कानून को लागू नहीं करेगी। (VHP Protest) ये संविधान के खिलाफ है और इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में संवैधानिक तंत्र खत्म हो चुका है।'

मुर्शिदाबाद से हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश- ओम प्रकाश दुबे

वहीं सह संयोजक श्याम किशोर पाठक (VHP Protest) ने बताया बंगाल में एक मंत्री सिद्धिकुल्ला की एक संविधान (VHP Protest) विरोधी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की आड़ में मुर्शिदाबाद से हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश की गयी है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : दुनिया के अमीर नेताओं में ट्रंप कहां?इस मामले में PM मोदी से आगे कोई नही

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड