'आप आतंकियों की महबूबा रही हैं, बेटी को ऐसे संस्कार मत दीजिए...', इल्तिजा के बयान पर भड़के VHP नेता

VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि हिन्दुत्व को बीमारी कहना, भगवा को आतंकवाद से जोड़ना... ये हिंदूद्रोही मानसिकता का प्रमाण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vinod bansal on iltija mufti statement
इल्तिजा के बयान पर विनोद बंसल | Image: ANI, PTI

Vinod Bansal on Iltija Mufti Statement: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने हिंदुत्व पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। 'हिंदुत्व को बीमारी' बताने वाली उनकी टिप्पणी पर चौतरफा हमले हो रहे है। बावजूद इसके इल्तिजा अपने बयान पर डटी हुई हैं। इस बीच VHP नेता विनोद बंसल ने भी उनके बयान की आलोचना की है।

विनोद बंसल ने कहा कि घृणा का पैगाम जो उनके (इल्तिजा मुफ्ती) पूर्वजों ने दिया है। वह उसी पैगाम को लेकर आगे चलेंगे, तो राजनीति में सफल नहीं होंगे।

'भारत विरोधी मानसिकता के साथ आप…'

VHP नेता ने कहा कि इन्होंने जो प्रेरणा फेल युवराज से ली है, वो भी हिन्दुत्व को ऐसा बताते थे। जिनको कांग्रेस ने कई बार लॉन्च किया, अभी भी वो फेलियर की कंडीशन में हैं। आप आतंकियों की महबूबा रही हैं, लेकिन बेटी को ये संस्कार मत दीजिए, भारत बदल चुका है। भारत विरोधी मानसिकता के साथ आप ज्यादा राजनीति नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व को बीमारी कहना, भगवा को आतंकवाद से जोड़ना... ये हिंदूद्रोही मानसिकता का प्रमाण है। हमने पीछे 500 से अधिक ऐसी घटनाओं की लिस्ट की, जिसमें हिन्दुओं की लिंचिंग इस्लामिक जिहादियों ने की है।

Advertisement

विनोद बंसल ने इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह इस्लाम के नाम पर हो रहा है। सच्ची राजनीति के साथ भारत से प्रेम करते हुए आगे बढ़ें। हिन्दूद्रोही मानसिकता से आगे बढ़ोगे तो आपका भविष्य ठीक नहीं है।

बयान पर चौतरफा घिरने के बाद क्या बोलीं इल्तिजा? 

बता दें कि बीते दिन ही एक घटना के संबंध में इल्तिजा मुफ्ती ने विवादित बयान देते हुए 'हिंदुत्व को बीमारी' बताया था। बयान पर बवाल होने के बाद भी वह इससे पीछे को तैयार नहीं और अब तो हिंदुत्व को जड़ से खत्म करने की भी बात कह रही है।  

Advertisement

विवादित बयान पर तीखी आलोचना होने के इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "यह महात्मा गांधी का भारत है। मैंने हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, हिंदुत्व के खिलाफ बोला है। मैंने वीर सावरकर के इस फिलॉसफी के खिलाफ बोला है कि भारत केवल हिंदुओं के लिए है। मैं जानती हूं कि हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है, जो शांति और करुणा को बढ़ावा देता है। मैं हिंदुत्व के खिलाफ हूं क्योंकि यह एक बीमारी है जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा कि मैंने उस फिलॉसफी की बात की है, जहां पर वो मुसलमानों को चप्पल-जूतों से पीट रहे हैं, क्योंकि वो जय श्री राम का नारा नहीं लगा रहे हैं। मैं हिंदू नहीं हिंदुत्व के खिलाफ हूं। हिंदुत्व एक बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर BJP नेता रविंद्र रैना बोले- राजनीति में मतभेद हो सकते, लेकिन गंदी भाषा…
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड