इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर BJP नेता रविंद्र रैना बोले- राजनीति में मतभेद हो सकते, लेकिन गंदी भाषा...

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते, लेकिन गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ravinder Raina
रवींद्र रैना | Image: PTI

PDP की नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को लेकर भड़काऊ बयान दिया, जिसके बाद से सियासी गलियारे की हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र रैना का मुंहतोड़ जवाब भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

भाजपा नेता रवींद्र रना ने कहा, “पीडीपी नेता ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और ऐसा नहीं होना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह ठीक नहीं है। उन्हें इस बारे में माफी मांगनी चाहिए। इससे भाईचारा भी बिगड़ता है। रोहिंग्या म्यांमार के नागरिक हैं, क्योंकि उनके यहां हालात खराब हो गए थे, इसलिए वे पलायन कर गए। अब वे बांग्लादेश और दूसरे देशों से अपने देश वापस जा रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें भारत से भी चले जाना चाहिए। खास तौर पर जम्मू-कश्मीर से, जो सीमावर्ती इलाका है और संवेदनशील भी है।”

क्या है पूरा मामला?

मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शुरू हुआ, जहां इल्तिजा मुफ्ति ने रतलाम की एक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह सब देखकर भगवान राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार कर दिया। हिंदुत्व एक बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।"

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की हिंसा पर बोले JKNC चीफ फारुक अब्दुल्ला, 'UP में भी तोड़ीं जा रहीं मस्जिदें, मदरसे...'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड