पालघर के वसई में बेटे के इलाज के बहाने महिला से यौन शोषण, तांत्रिक बाबा के खिलाफ FIR दर्ज

पालघर के वसई में बेटे के इलाज के नाम पर महिला से यौन शोषण किया गया। अर्नाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, जानें क्या है पूरा मामला? पढ़ें खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vasai sexual exploitation case
महिला से यौन शोषण | Image: Freepik

पालघर जिले के वसई से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने शिकायत की है कि उसके नाबालिग बेटे के इलाज के बहाने उसका यौन शोषण किया गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे वसई किले के एक तांत्रिक के पास ले गया। वहां बेटे के इलाज का दावा करते हुए उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि अर्नाला स्थित एक रिसॉर्ट में भी उसके साथ यौन शोषण हुआ। अर्नाला कोस्टल पुलिस ने इस शिकायत पर अजय कमलाकर राऊत के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, कथित तांत्रिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित तांत्रिक के खिलाफ पहले भी आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज हो चुका है। 

यौन शोषण और ठगी का मामला

अब एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इसी तरह अन्य महिलाओं के साथ भी यौन शोषण या आर्थिक ठगी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच चल रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  ऐसे मामलों में पीड़ितों को तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।  

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में आज बारिश की फुहारों से भीगा रहेगा दिन

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड