Weather: दिल्ली-NCR में आज बारिश की फुहारों से भीगा रहेगा दिन, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में बारिश की फुहारों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। कल हुई तेज बारिश के बाद आज तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। ऐसे में उत्तर भारत में अब उमस से राहत मिल जाएगी। ताजा जानकारी के मुताबिक, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हैं, ऐसे में सावन की ठंडक का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heavy Rain Lashes Delhi-NCR, Orange Alert Issued weather update temperature down
आज का मौसम | Image: X

Monsoon Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम ने अचानक कूल टर्न ले लिया है। कल की झमाझम बारिश का असर आज भी साफ दिख रहा है। सुबह से आसमान बादलों से घिरा है और ठंडक का अहसास हो रहा है। एसी बंद करके भी लोग खुली हवा का मजा ले रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 29 जुलाई को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर फुहारें पड़ सकती हैं। शाम और रात में भी बौछारें आ सकती हैं। गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का येलो अलर्ट आज और कल यानी 30 जुलाई के लिए जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट के बाद मिली राहत

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ये सामान्य से काफी नीचे है। कल हुई बारिश ने तापमान को और गिरा दिया है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में यही स्थिति बनी हुई है।

मेरे अनुभव में सावन से एक दिन पहले ही मौसम ऐसा सुहावना हो जाए तो लोगों का मूड भी अच्छा हो जाता है। सड़कों पर भीड़ कम और पार्क में लोग टहलते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

अब कैसा रहेगा मौसम?

30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। आसमान बादलों से भरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई तक तापमान और गिर सकता है। वीकेंड सुहावना रहने वाला है। अगस्त की शुरुआत में बारिश की तीव्रता कम होकर बूंदाबांदी तक सिमट सकती है। तापमान थोड़ा बढ़कर 33-35 डिग्री तक जा सकता है। IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कल कई जगहों पर अच्छी बारिश हो चुकी है। आज भी सतर्क रहें। कम इलाकों में पानी जमा हो सकता है। घर से निकलते वक्त छाता जरूर रखें और मौसम अपडेट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 13 को बनाया आरोपी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड