'वंदे मातरम...', मिजोरम की 7 साल की बच्ची का गीत सुनकर इमोशनल हुए अमित शाह; कहा- झलक रहा भारत माता के प्रति प्रेम

अमित शाह ने बच्ची से मुलाकात कर न केवल उसके गाने की तारीफ की। साथ ही उसे एक खास गिफ्ट भी दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah on Mizoram Girl Singing Vande Mataram
Amit Shah on Mizoram Girl Singing Vande Mataram | Image: X

Amit Shah in Mizoram: सोशल मीडिया पर एक 7 साल की बच्ची का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेज पर बेहद ही सुंदर तरीके से देश का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही है। मासूम और प्यारी आवाज में देशभक्ति का जोश देख हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं मिजोरम की बच्ची ने अपनी सुरीली आवाज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी अपना मुरीद बना लिया।

अमित शाह ने बच्ची से मुलाकात कर न केवल उसके गाने की तारीफ की। साथ ही उसे एक खास गिफ्ट भी दिया।

सुरीली आवाज से जीता हर किसी का दिल

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मिजोरम के दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को मिजोरम की राजधानी आइजोल से 15 किलोमीटर पूर्व स्थित जोखावसांग में शिफ्ट करने के जुड़े समारोह में भाग लिया। इसी कार्यक्रम में 7 साल की इस बच्ची ने जिस अंदाज में 'वंदे मातरम' गीत गाया, उससे उसने अमित शाह के दिल को छू लिया।

बच्ची का नाम है एस्तर लालदुहावमी हनामते है। बच्ची की मासूम आवाज में देशभक्ति का जज्बा देख अमित शाह भावुक हो गए। उन्होंने एस्तर का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और जमकर तारीफ की। साथ ही उसे एक गिटार भी गिफ्ट में दिया।

Advertisement

'बच्ची का भारत माता के प्रति प्रेम उसके गीत में झलक रहा'

अमित शाह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "भारत के प्रति प्रेम हम सभी को जोड़ता है। आज आइजोल में मिजोरम की अद्भुत बच्ची एस्तेर लालदुहावमी हनामते को वंदे मातरम गाते हुए सुनकर बहुत भावुक हो गया। 7 साल की बच्ची का भारत माता के प्रति प्रेम उसके गीत में झलक रहा था, जिससे उसे सुनना एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बन गया। उसे एक गिटार उपहार में दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।"

गृह मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम राइफल्स के शिविर को जोखावसांग स्थानांतरित करने के कदम को मिजोरम के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि साथ ही मिजो लोगों के प्रति केंद्र की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर से की 3 घंटे लंबी बातचीत, लेक्स फ्रिडमैन के Epic Podcast में खास बातें... होगी रिलीज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड