Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंध! लोडेड पिस्टल के साथ गर्भगृह तक पहुंची महिला तो मचा हड़कंप, क्या था मकसद ?

जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश की गई। भारी सुरक्षा होने के बावजूद दिल्ली की एक महिला पिस्टल के साथ पकड़

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board
श्री माता वैष्णो देवी गर्भगृह | Image: www.maavaishnodevi.org/

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board : जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश की गई। भारी सुरक्षा होने के बावजूद दिल्ली की एक महिला पिस्टल के साथ पकड़ी गई है। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला तीर्थयात्री पिस्तौल और कारतूस लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गई।

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिल्ली की ज्योति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, जो खुद को सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल बता रही थी। जांच में सामने आया कि महिला के पास मिली पिस्टल का लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं।

महिला ने खुद को बताया रिटायर्ड दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

हिंदुओं के प्रमुख धर्मस्थलों में से एक श्री माता वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंधमारी के बाद हड़कंप मच गया, एक महिला लोडेड पिस्टल लेकर मंदिर पहुंच गई। अधिकारियों ने मंगलवार (18 मार्च) को बताया कि 'जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री के पास से भरी हुई पिस्तौल बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और FIR दर्ज की गई है। महिला पिस्टल लेकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है। यह महिला दिल्ली पुलिस के लिए काम करती है।'

वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह के पास पहुंची महिला- अधिकारी

अधिकारियों ने आगे बताया कि '18 मार्च की रात को भवन (गर्भगृह) के पास एक चौकी पर ज्योति गुप्ता को पिस्तौल और 6 कारतूसों के साथ रोका गया। ज्योति ने खुद को रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल बताया था, वहीं ज्योति के पास मिली बंदूक का लाइसेंस कुछ साल पहले ही खत्म हो चुका था।

Advertisement

यह भी पढ़ें : सुनीता विलियम्स धरती पर करेंगी लैंड, देश में इतना जोश;जानें भारत कनेक्शन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड