Vaishno Devi Landslide: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, कई पुल क्षतिग्रस्त... वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अब तक 32 लोगों की मौत, 20 घायल

कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन की घटना में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रही है। भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vaishno Devi Landslide
Vaishno Devi Landslide | Image: Republic

जम्मू-कश्मीर में कूदरत कहर बरपा रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण भूस्खलन में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रही है। भारी बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है। कई हाइवे बंद हो गए हैं, पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालात को देखते हुए  22 ट्रेनें रद्द कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया है।


मंगलवार को वैष्णो देवी रूट पर भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइ़ड में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।  भस्खलन के कारण जम्मू-कटरा राजमार्ग पर मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से काफी परेशानी हो रही है।  फिलहाल वैष्णो माता की यात्रा को रोक दिया गया है।

 वैष्णो देवी यात्रा पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दें कि मंगलवार, 26 अगस्त को दोपहर करीब 3.00 बजे कटरा के अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन में अब तक 32 लोगों की जान चली गई है। इंडियन आर्मी, CRPF और NDRF के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। पूरे जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है।  

रेस्क्यू में लगा सेना का हेलिकॉप्टर

सी-130 एनडीआरएफ और राहत और बचाव सामग्री के साथ जम्मू पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक C130 और IL76 राहत और बचाव सामग्री लेकर NDRF के साथ हिंडन से जम्मू पहुंचा। चिनूक, एमआई-17 वी5 जैसे हेलीकॉप्टर सभी निकटवर्ती ठिकानों जैसे जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट पर सक्रिय स्टैंडबाय पर हैं। भारी बारिश के चलते जम्मू में कई पुल ढह गए, बिजली लाइनों और मोबाइल टावरों को भारी नुकसान पहुंचा।

Advertisement

22 ट्रेनें रद्द, बस सेवा भी प्रभावित

जम्मू में पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप्प है। भूस्खलन से अब तक तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कठुआ में रावी पुल का हिस्सा बह गया। बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को 22 ट्रेनें रद्द कर दीं और 27 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया। कटरा, जम्मू और ऊधमपुर से चलने वाली कई सर्विस प्रभावित हुई हैं, जिनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं। स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है और आम जनता को अपनी सुरक्षा के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: 4 नेशनल हाईवे और 677 सड़कें बंद, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड