4 नेशनल हाईवे और 677 सड़कें बंद, चंबा में हजारों लोग फंसे... हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, कुल्लू-मनाली में कैसा है हाल?
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से भारी तबाही मची है। 4 नेशनल हाइवे और 677 सड़कें बंद हो गई है। मनाली में ब्यास नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है।
- भारत
- 3 min read

बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पहाड़ों में भारी तबाही मची है। कुदरत ऐसा कहर बरपा रही है कि लोगों की जान मुश्किल में डाल दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। मनाली के बांहग क्षेत्र में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ। बाढ़ और भूस्खलन की वजह 4 नेशनल हाइवे और 677 सड़कें बंद हो गई है। हजारों लोग चंबा में फंसे हुए है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी और टेंशन बढ़ाने वाली है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास नदी के तेज बहाव से भारी नुकसान हुआ है। कई दुकान, मकान तेज बहाव में बह गए। इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई, जिसके वजह से कई रास्ते बंद हो गए। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा और लाहौल स्पीति में भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट जारी किया है।
रौद्र रूप में व्यास नदी
राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद ब्यास नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है। घर, दुकानें, रेस्टोरेंट सब तबाह हो गए है। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन में भारी बारिश हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, प्रदेश में 4 नेशनल हाइवे और 677 सड़कें बंद हो गई है। कुल्लू-मनाली मार्ग पूरी तरह कट गया है।
1 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावना
मौसम विभाग ने चेतावनी के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा, 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात की गई हैं, और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी है।
Advertisement
4 नेशनल हाईवे सहित 677 सड़कें बंद
मूसलाधार बारिश के कारण 4 नेशनल हाईवे सहित 677 सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। इसके साथ ही 1413 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है, जबकि 420 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित होने से पानी की किल्लत शुरू हो गई है। कुल्लू-मनाली हाईवे का रायसन, बिंदू ढांक, मनाली के आलू ग्राउंड और 17 मील के पास करीब 700 मीटर हिस्सा बह गया है। चंबा में हजारों लोग फंसे जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू में लैंडस्लाइड, दिल्ली में यमुना 204 मीटर के पार... IMD का अलर्ट