Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 14:01 IST

बाबा तरसेम सिंह पर बाइक सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्या से उत्तराखंड में सनसनी, SIT गठित

उत्तराखंड के उधम नगर सिंह में अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

Reported by: Rupam Kumari
Baba Tarsem Singh Murdered
बाबा तरसेम सिंह की हत्या | Image:Social Media
Advertisement

उत्तराखंड के उधम नगर सिंह में अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी। तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद पुरे इलाके मैं तनाव की स्थिति बनी हुई है।पुलिस आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए पुरे इलाके में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के पास ही गोली मारी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावर बाइक पर आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के चश्मदीद ने बताया कि जैसे ही तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आए हमलावरों ने उनपर गोली चला दी।

Advertisement

बाइक सवार हमलावरों ने तरसेम सिंह को मारी गोली

नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने कहा, "आज सुबह हमारे पास घटना की सूचना आई थी। घायल हालत में बाबा तरसेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया था, मगर रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हत्या चिंता का विषय है, मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण और स्थानीय जनता  से बात की जाएगी।

Advertisement

घटना की जांच के लिए SIT का गठन 

DGP ने बताया कि हत्या की घटना की  जांच के लिए SIT का गठन किया जा चुका है। प्राथमिकता के साथ इस मामले की जांच होगी। सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

गुरुद्वारे में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हुई। CCTV में दो बाइक सवार बाबा तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। गोली चलाने के बाद वो फरार हो जाते है। अब पुलिस पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10 बमों के साथ माफिया अतीक का गुर्गा अरेस्ट, शाइस्ता से जुड़े सुराग मिले

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 12:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo