अब सिर्फ एक निकाह का होगा जिक्र, दूसरा किया तो मिलेगी सजा, इस राज्य के वक्फ बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला; जानें नए नकाहनामें के बारे में

वक्फ बोर्ड के अनुसार, अब राज्य में एक समय में सिर्फ एक ही विवाह मान्य होगा। नया निकाहनामा में सिर्फ एक निकाह का उल्लेख होगा। दूसरे निकाह के कॉलम का जिक्र नहीं होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttarakhand waqf board rolls out new nikahnama
अब सिर्फ एक निकाह का होगा जिक्र, दूसरा किया तो मिलेगी सजा | Image: Instagram/सांकतिक

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस फैसला मुस्लिम महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। बोर्ड अब नया निकाहनामा जारी करेगा, जिसमें सिर्फ एक निकाह का उल्लेख होगा। दूसरे, तीसरे या चौथे निकाह का कोई कॉलम या जिक्र नहीं रहेगा। नए नियम का पालन नहीं करने पर सजा का भी प्रावधान है।

वक्फ बोर्ड के अनुसार, अब राज्य में एक समय में सिर्फ एक ही विवाह मान्य होगा। यदि कोई व्यक्ति पहली पत्नी के जीवित रहते या कानूनी तलाक के बिना दूसरा निकाह करने की कोशिश करता है, तो मौलवी/मौलाना उसे निकाह नहीं पढ़ाएंगे। ऐसा करने पर कानूनी सजा का प्रावधान है।

UCC नियम के मुताबिक एक निकाह मान्य

इसके साथ ही अब सभी मस्जिदों में निकाह पढ़ाने वाले मौलाना को वक्फ बोर्ड का फैसला मानना जरूरी होगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और UCC नियमों के तहत अब एक समय में सिर्फ एक ही विवाह मान्य होगा। यह कदम राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद बहुविवाह पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि नया निकाहनामा यूसीसी के नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवैध शादी को रोका जा सके।

मुस्लिम समुदाय को अपराध से बचाना मकसद

इस फैसले पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा है कि इसका मकसद मुस्लिम समुदाय को उन मुश्किलों और अपराधों से बचाना है जिनका सामना उन्हें करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में UCC लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। यूसीसी लागू होने क बाद बहुविवाह पर रोक लग गई है, तीन तलाक पर पाबंदी है और हलाला जैसी प्रथाओं को अपराध माना गया है।

Advertisement

वक्फ बोर्ड के फैसले से मुस्लिम महिलाएं खुश

इसे ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी पिछली बैठक में मुस्लिम समुदाय के लिए एक नया निकाहनामा लाने का फैसला किया, ताकि यूसीसी का सख्ती से पालन हो सके। वक्फ का नया निकाहनामा समाज को सही दिशा देने का काम करेगा। इस फैसले से मुस्लिम महिलाएं काफी खुशी है।  

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड