'कभी डॉक्‍टर, कभी प्रेमी; जिस-जिस ने की डिमांड उससे बनवाया संबंध', मां पर बेटी का सनसनीखेज आरोप

उत्तराखंड के हरिद्वार में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना के बारे में जिसने सुना, उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Girl
Girl | Image: UNSPLASH

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना के बारे में जिसने सुना, उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। हर कोई सोच में पड़ गया कि एक मां ऐसा कैसे कर सकती है। जी हां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपनी ही मां पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

रुड़की प्रेस क्लब में मीडिया के सामने युवती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मां की शर्मनाक करतूतों का खुलासा किया। उसने मां पर आरोप लगाए कि उसने उसके दूसरे पति से भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, उसने प्रेमी और मौजूदा पति के साथ भी बेटे के शारीरिक संबंध बनवाए। बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि खुद उसकी मां के कई लोगों से अवैध संबंध हैं।

जबरन शारीरिक संबंध बनवाने के बाद बना लिया अश्‍लील वीडियो

युवती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां ने करीब 6 साल पहले पिता का साथ छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने चली गई। उस युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसकी मां ने उस युवक के साथ रहना छोड़ दिया। युवती ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद उसकी मां ने राजस्थान में किसी डॉक्टर से शादी कर ली। इसके बाद मां ने उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनवाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बनवाई।

Advertisement

एक युवक को पैसे देकर करवाए रेप

लड़की ने बताया कि वह मां के चंगुल से भागकर रुड़की पहुंची और फिर अपने चाचा के साथ रहने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। इसकी जानकारी उसकी मां को हो गई। इसके बाद मां ने उक्त लड़के से उसकी शादी कराने की बात कही और उसे घूमने के लिए बाहर जाने को कहा।

Advertisement

मीडिया को दिए बयान में लड़की ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी को पैसे देकर उससे दुष्कर्म करने को कहा। इतना ही नहीं, उसकी मां ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। लड़की ने बताया कि अब उसकी मां और वह लड़का उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें- 10 साल से रिलेशनशिप...डिप्टी कमिश्नर ने भतीजी से की लव मैरिज, बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड