Dehradun: कालसी-चकराता हाईवे पर अचानक भारी भूस्खलन, एक घंटे तक लगा रहा ट्रैफिक जाम; फंसे रहे सैकड़ों सैलानी

देहरादून के जजरेड में भूस्खलन से कालसी-चकराता रोड 1 घंटे बंद रहा, PWD ने जेसीबी से मलबा हटाकर फिर से यातायात सुचारु किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Kalsi Chakrata road landslide: देहरादून के विकासनगर में जौनसार बावर जाने वाले रास्ते कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस दौरान जजरेड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन के कारण विकासनगर और चकराता की ओर जाने वाले वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यह मार्ग जौनसार बावर क्षेत्र को मैदानी क्षेत्रों से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है और इसके बंद होने से पूरे क्षेत्र की आवाजाही ठप हो गई।

लोक निर्माण विभाग ने दिखाई तेजी, साफ किया रास्ता 

घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल 2 जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। सहायक अभियंता राधिका शर्मा ने बताया कि जजरेड पहाड़ी से बड़े पैमाने पर मलबा गिरा था, जिससे रास्ता बंंद हो गया। एक घंटे की लगातार मशक्कत के बाद मलबा पूरी तरह हटा दिया गया और दोपहर तक यातायात फिर से बहाल कर दिया गया।

आने वाले दिनों में फिर से खतरा 

बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं आम होती जा रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की गई है कि वे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें और मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही निकलें।

जजरेड में हुआ यह भूस्खलन एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को उजागर करता है। हालांकि, PWD की त्वरित कार्रवाई से समय रहते यातायात फिर से चालू हो सका और किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और भविष्य में ऐसे घटनाओं से निपटने की पूरी तैयारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : मर्डर केस सुलझाएंगे राम कपूर, जानिए कब-कहां देखें 'मिस्त्री' वेब सीरीज?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड