Mistry OTT Release Date: जासूस बन मर्डर केस सुलझाएंगे राम कपूर, जानिए कब-कहां देख पाएंगे ये सीरीज?

Mistry OTT Release Date: राम कपूर और मोना सिंह की वेब सीरीज 'मिस्त्री' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। सीरीज संस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी। जानिए इसे कब और कहां देख सकते हैं?

Follow : Google News Icon  
Mistry OTT Release Date
Mistry OTT Release Date | Image: Youtube

Mistry OTT Release Date: राम कपूर और मोना सिंह स्टारर 'मिस्त्री' वेब सीरीज इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई। संस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया और बेसब्री से रिलीज का इंतजार करने लगे। हालांकि उनका यह इंतजार अब खत्म होने को है। क्योंकि सीरीज शुक्रवार (27 जून) को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

सीरीज में राम कपूर 'अरमान मिस्त्री' नाम का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं, जो एक अनोखा जासूस है। उनका क्राइम केस सुलझाने का तरीका एकदम अलग और निराला है।

अनोखे अंदाज में मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे राम कपूर

सीरीज में मोना सिंह भी मुंबई पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रही हैं। इसमें आपको रहस्य, जासूस की चतुर चालें और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें राम और मोना के अलावा आपको शिखा तलसानिया, क्षितीश दाते जैसे सितारे भी देखने मिलेंगे।

'मिस्‍त्री' पॉपुलर अमेरिकी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय वर्जन है। इसे ऋषभ सेठ ने डायरेक्ट किया, तो वहीं सीरीज को बनिजेय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Advertisement

सीरीज की स्ट्रीमिंग से पहले क्यों विवादों में राम कपूर?

वैसे 'मिस्त्री' की रिलीज से पहले राम कपूर जबरदस्त विवादों में घिर आए हैं। वजह है उनका एक ऐसा स्टेटमेंट जिस पर भारी बवाल हो गया। इसके चलते उन्हें सीरीज के प्रमोशन तक से दूर कर दिया गया। दरअसल, मीडिया इंटरेक्शन के समय राम कपूर ने वर्क प्रेशर की तुलना गैंग रेप से कर दी, जिस पर हंगामा मच गया। उन्होंने अपने कपड़े ठीक कर रही जर्नलिस्ट को लेकर भी विवादित कमेंट किया। एक्टर ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली। साथ ही यह भी माना कि वे दोषी हैं।

बयान पर राम कपूर ने दी सफाई

अपने स्टेंटमेंट पर सफाई देते हुए राम कपूर ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैं गलत था, लेकिन मेरा वो मतलब नहीं था। जब मैं अपने कम्फर्ट जोन में होता हूं तो बिंदास रहता हूं। मुझे जो लोग जानते हैं, उनको मालूम है कि मैं कैसा शख्स हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Raid 2 OTT Release Date: रिलीज डेट का ऐलान, अजय देवगन-रितेश देशमुख की फिल्म कब और कहां देखें ऑनलाइन?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड