वक्फ बिल अभी सिर्फ संसद से पास, उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने कर ली अपनी बड़ी तैयारी; होने वाला है ये काम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में वक्फ विधेयक पर सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश को इसकी प्रतीक्षा थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pushkar singh dhami
पुष्कर सिंह धामी | Image: Facebook

Pushkar Singh Dhami: वक्फ संशोधन विधेयक अभी कानून में नहीं बदला है। संसद से इस बिल को सिर्फ मंजूरी मिली है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वक्फ संशोधन विधेयक कानून का रूप लेगा। हालांकि इस प्रक्रिया से पहले ही उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वक्फ विधेयक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया के बीच कह दिया है कि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की जमीनों की जांच कराई जाएगी और इनको जनहित के कामों में लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में वक्फ विधेयक पर सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश को इसकी प्रतीक्षा थी। भूमाफियाओं का कब्जा इन जमीनों पर था। पंचायतों, देवस्थानों और अन्य विभागों की जमीनों को वक्फ में शामिल कर लिया जाता था। अब वो सब जमीनें उस क्राइटेरिया से बाहर आएंगी, उसमें अब अनेक काम हो सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर भी बहुत सारे ऐसे मामले हैं। उत्तराखंड बनते समय उसमें (वक्फ बोर्ड की जमीनों में) कई हजारों की बढ़ोतरी हुई। हम उसकी जांच करवाएंगे और जनहित के कामों को इसपर आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पास, अगला टारगेट भी फिक्स? शाह के बयान से देश में नई सुगबुगाहट

अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी जमीनें सरकार में आएंगी, जन उपयोग के काम आएंगी। उन्होंने आरोप लगाए कि विपक्ष हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है। तानाशाही उस समय में होती थी जब देश में तुष्टिकरण चलता था, इमरजेंसी लगती थी। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नए कानून लाए जा रहे हैं। अब चर्चा के बाद विधिवत संसद ने बिल को पास किया है।

Advertisement

लोकसभा के बाद राज्यसभा से बिल पास हुआ

संसद ने पिछले दिन वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है, जिसे आज तड़के राज्यसभा ने मंजूरी दे दी। उच्च सदन में बिल के पक्ष में 128 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि 95 सदस्यों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया। राज्यसभा ने विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा की। लोकसभा ने पहले ही विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें: 'पहली परीक्षा में प्रियंका फेल',वक्फ बिल पास होने पर भड़के शिया धर्मगुरु

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड