'मुसलमानों की पहली परीक्षा में फेल हुईं प्रियंका गांधी', वक्फ बिल पास होने पर भड़के शिया धर्मगुरु, कांग्रेस को बुरा भला कहा

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि सांसद बनने के बाद पहली परीक्षा में प्रियंका गांधी फेल हो गई, जहां पर उनको बढ़-चढ़ के साथ देना चाहिए था, उन्होंने नहीं दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maulana Yasoob Abbas Attacks Priyanka Gandhi
मौलाना यासूब अब्बास ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. | Image: R Bharat

Waqf Bill: वक्फ बिल पर संसद में कांग्रेस ने शोर शराबा तो खूब किया, लेकिन चर्चा के दौरान राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी अधिकतर समय गायब रहे। यहां तक कि सांसद के रूप में प्रियंका गांधी के पास बड़ा मौका था, लेकिन उन्होंने वक्फ विधेयक पर वोटिंग तक में हिस्सा नहीं लिया। अब जब संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो चुका है तो कांग्रेस लोगों के निशाने पर हैं। शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास यहां प्रियंका गांधी को घेर रहे हैं।

मौलाना यासूब अब्बास कांग्रेस को घेरते हुए कहते हैं कि बहुत अफसोस है कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास हो गया। अब ये राष्ट्रपति के पास जाएगा और कानून बन जाएगा, लेकिन जिन लोगों को साथ देना चाहिए था, उन लोगों ने साथ नहीं दिया। यहां मौलाना यासूब ने नीतीश कुमार की पार्टी पर भी हमला बोला था और कहा कि खासतौर से जेडीयू के लोगों ने साथ नहीं दिया।

मौलाना के निशाने पर राहुल और प्रियंका

इसी बयान में मौलाना अब्बास ने कहा कि सांसद बनने के बाद पहली परीक्षा में प्रियंका गांधी फेल हो गई, जहां पर उनको बढ़-चढ़ के साथ देना चाहिए था, उन्होंने नहीं दिया। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने साथ दिया, लेकिन राहुल गांधी को जिस तरह से दहाड़ना चाहिए था, उन्होंने नहीं किया। आने वाले समय में हम लोग वक़्फ़ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और इस कानून का काट भी निकालेंगे।

लोकसभा के बाद राज्यसभा से बिल पास हुआ

संसद ने पिछले दिन वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है, जिसे आज तड़के राज्यसभा ने मंजूरी दे दी। उच्च सदन में बिल के पक्ष में 128 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि 95 सदस्यों ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया। राज्यसभा ने विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा की। लोकसभा ने पहले ही विधेयक को मंजूरी दे दी थी।

Advertisement

यह भी पढे़ं: सियासत के लिए कोर्ट में घसीटा जाएगा वक्फ बिल, विपक्ष का पैंतरा आएगा काम?

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड