UP: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कुल 6 मंत्रियों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि सरकार के 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 yogi cabinet expansion
योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कुल 6 मंत्रियों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि सरकार के 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की कुल संख्या 60 हो गई है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इस विस्तार में छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, जबकि दो राज्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाते हुए प्रमोशन दिया गया है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गा

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

BJP नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। वर्तमान में BJP कोटे से MLC हैं और BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। 2017 में योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

हंसराज विश्वकर्मा बने मंत्री

भाजपा विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।  हंसराज विश्वकर्मा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें पीएम मोदी का करीबी भी माना जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी ने कई बार इनसे मुलाकात की थी। बीजेपी के काशी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष है। 

Advertisement

शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट

शपथ लेने वाले नेताओं में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इनमें हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि बाकी नेताओं को कैबिनेट मंत्री तथा स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 2027 विधानसभा तैयारियों में जुटी बीजेपी

यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच किया गया है, जिसमें भाजपा अपनी संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी नए मंत्रियों को विभिन्न विभागों का कार्यभार शीघ्र सौंपा जाने की संभावना है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही जोसेफ विजय ने लिए 3 बड़े फैसले

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड