तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही जोसेफ विजय ने लिए 3 बड़े फैसले, 200 यूनिट फ्री मिलेगी बिजली

तमिलनाडु सरकार ने 10 मई 2026 को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान किया। इसके अलावा सीएम विजय ने घरेलू बिजली बिल से बड़ी राहत दी है। सीएम ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
C. Joseph Vijay assumes charge as the new Chief Minister of Tamil Nadu
जोसेफ विजय ने लिए 3 बड़े फैसले | Image: ANI

65 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग और लीड रोल में 36 सुपरहीट फिल्में देने वाले जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 1967 के बाद ये पहला मौका है जब DMK और AIADMK से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है। विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था।

सीएम पद की शपथ लेते ही विजय एक्शन में दिखे। तमिलनाडु सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का फैसला किया है। शपथ लेते ही विजय ने तीन बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें 200 यूनिट फ्री बिजली, ड्रग्स रोकने को STF का गठन और महिला सुरक्षा शामिल है।

सीएम विजय के तीन फैसले

सीएम ने घरेलू बिजली बिल से बड़ी राहत दी है। दो महीनों में 500 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को दो महीनों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

महिलाओं में विश्वास जगाने और उनकी सुरक्षा में सुधार लाने के लिए, पर्याप्त कर्मियों/कर्मचारियों और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक "सिंगापुर पेन स्पेशल टास्क फोर्स" का गठन राज्य भर में किया जाएगा। इसके माध्यम से, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

सरकार ने ड्रग माफिया पर सख्त कार्रवाई की तैयारी करली है। तमिलनाडु में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों को रोकने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए, कुल 65 मादक पदार्थ विरोधी कार्य बल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सभी जिलों में 37 पुलिस स्टेशन, प्रत्येक जिले में एक, और 9 महानगरों में से प्रत्येक में 28 पुलिस स्टेशन, प्रत्येक पुलिस जिले में एक शामिल होंगे।

इसके अलावा साइबर क्राइम पर फास्ट एक्शन होगा, हर जिले में महिला हेल्प डेस्क होगी, रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड