योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- 'वैसे जनता पूछ रही है कि फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या...'

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। कैबिनेट विस्तार होते ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी पर कटाक्ष किया है। अपने एक्स पोस्ट में लिखा 'समय बिताने के लिए करना है कुछ काम! वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
akhilesh yadav over yogi cabinet expansion
योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। रविवार को भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत कुल 6 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, सरकार के 2 मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही योगी कैबिनेट में अब मंत्रियों की कुल संख्या 60 हो गई है।

इस बीच यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा 'जनता का अनुरोध है कि फ़िल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी।।'

अखिलेश ने CM के मतलब पर कसा तंज

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार होते ही अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में CM के मतलब पर तंज कसते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं। उधर से पर्ची आएगी, यहाँ तो सिर्फ़ पढ़ी जाएगी। भाजपा राज में वैसे भी CM का मतलब बस यही रह गया है : Courier-Messenger।

जनता का अनुरोध है कि फिल्म ध्यान से देखिएगा

यूपी कैबिनेट विस्तार कर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने आगे लिखा 'जनता का अनुरोध है कि फ़िल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी। हम तो यही मानते हैं कि मूल रूप से व्यक्ति नहीं उसका ‘लालच-लोभ’ ही बुरा होता है, जो धीरे-धीरे उसका दुराचरण बन जाता है। बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है।'

Advertisement

विस्तार से पहले भी किया था कटाक्ष

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले ही कटाक्ष किया था। उन्होंने उस समय एक्स पोस्ट पर लिखा 'सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूँ कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव छटाव’ हो रहा है। जिनका मंत्रिमंडल है उनसे भी तो कोई पूछ ले। हमारी माँग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।' 

ये भी पढ़ें: RCB vs MI: मुंबई बिगाड़ सकती है बेंगलुरु का समीकरण, हारने पर आरसीबी के प्लेऑफ की राह होगी कांटों भरी
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड