दिल्ली में PM मोदी से मिले CM योगी, महाकुंभ आने का दिया न्यौता; उपचुनाव को लेकर नड्डा से की मुलाकात

यूपी सरकार महाकुंभ की व्यवस्था करने के लिए सभी प्रशासनिक प्रयास कर रही है। इस आयोजन में विश्व के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath met Prime Minister Modi
दिल्ली में PM मोदी से मिले CM योगी, महाकुंभ आने का दिया न्यौता | Image: ANI (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार जनवरी में होने वाले महाकुंभ और 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है।

बैठक के एजेंडे के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ की व्यवस्था करने के लिए सभी प्रशासनिक प्रयास कर रही है। इस आयोजन में देश भर से तथा विश्व के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के आने की संभावना है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को भाजपा, विशेषकर मुख्यमंत्री के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। लोकसभा चुनाव में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन ने सत्तारूढ़ गठबंधन से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भीम सेना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई? भाई अनमोल ने भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को दी धमकी, केस दर्ज
 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड