CM योगी ने 14.82 लाख कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट, बांटेंगे 1022 करोड़ बोनस; आपके खाते में कितना आएगा?

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार 1022 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath government of UP will give bonus to state employees on Diwali
सरकारी कर्मचारियों को बोनस की घोषणा | Image: ANI

UP Government Bonus : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। यूपी की योगी सरकार ने लगभग 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार इस योजना पर 1,022 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जो कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलने वाला बड़ा गिफ्ट होगा।

यह बोनस दीपावली से पहले कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगा, जिससे उनके परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल बनेगा। प्रति कर्मचारी अधिकतम 6,908 रुपये तक का बोनस मिलेगा, जो 30 दिनों की पारिश्रमिक (Emolument) के आधार पर निर्धारित किया गया है। यह लाभ विशेष रूप से वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (47,600 से 1,51,100 रुपये तक) के कार्मिकों को दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं बोनस

इस योजना का दायरा केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी इस बोनस के लाभार्थी बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी तरह की देरी न हो।

योगी सरकार के इस फैसले से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा और दीपावली का उत्साह दोगुना हो जाएगा। सरकार का यह कदम सरकारी कर्मचारियों की निष्ठा, योगदान और कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का प्रतीक है। ऐसे समय में जब त्योहारों का मौसम चल रहा है, यह आर्थिक सहायता कर्मचारियों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रयासरत है, और यह बोनस योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: काफिले में एक हजार से ज्यादा गाड़ियां, 25 हजार समर्थकों के लिए खाने का इंतजाम, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने नॉमिनेशन में काट दिया रोला
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड