योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, गोबिंद बल्लभ पंत, मायावती, मुलायम सिंह यादव और नारायण दत्त तिवारी जैसे कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे अधिक दिनों तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने गोबिंद बल्लभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM YOGI ADITYANATH
योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास | Image: ANI

Longest Serving CM : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बयानों और बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। यूपी की सत्ता में आने के बाद प्रदेश के लॉ-एड-ऑर्डर ने भी जमकर सुर्खियां बटौरी हैं। अब उनके नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है। सीएम योगी ने लगातार 8 साल 4 महीने और 10 दिन तक प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

सीएम योगी से पहले ये रिकॉर्ड भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गोबिंद बल्लभ पंत के नाम था। योगी आदित्यनाथ ने गोबिंद बल्लभ पंत के 8 साल और 127 दिन वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा

गोबिंद बल्लभ पंत 17 जुलाई 1937 से 2 नवंबर 1939 तक, 1 अप्रैल 1946 से 25 जनवरी 1950 तक और 26 जनवरी 1950 से 27 दिसंबर 1954 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। स्वतंत्रता के बाद के गोबिंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। सीएम योगी ने इस उपलब्धि के साथ कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और नारायण दत्त तिवारी जैसे नेता उनसे पीछे रह गए हैं।

  • सुप्रीमो मायावती (7 साल, 16 दिन)
  • संस्थापक मुलायम सिंह यादव (6 साल, 274 दिन)
  • डॉ. सम्पूर्णानंद (5 साल, 345 दिन)
  • अखिलेश यादव (5 साल, 4 दिन)
  • नारायण दत्त तिवारी (3 साल, 314 दिन)
  • चंद्रभानु गुप्ता (3 साल, 311 दिन)
  • कल्याण सिंह (3 साल, 217 दिन)

योगी आदित्यनाथ का यह रिकॉर्ड न केवल उनकी राजनीतिक स्थिरता को दर्शाता है, बल्कि उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व और प्रशासनिक कौशल को भी रेखांकित करता है। उनके कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिन्हें उनकी इस उपलब्धि का आधार माना जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'डिंपल यादव की मर्यादा मस्जिद से ज्यादा?', बेशर्मी भरे बयान पर FIR के बाद भी मौलाना साजिद रशीदी अपने बयान पर अडिग

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड