संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू

Sambhal: संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Shahi Jama Masjid
Sambhal Shahi Jama Masjid | Image: R Bharat

Sambhal: संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया।

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू हो गया।"

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद की पुताई के लिये जरूरी सामान और श्रमिकों की संख्या का आकलन किया था।

शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद आकर इस बारे में चर्चा की कि पुताई कार्य में कितने श्रमिक और सामग्री की आवश्यकता है। शाही जामा मस्जिद की पुताई में किन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने कहा कि "हम हरा, सफ़ेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल करते हैं। हमने हमेशा इसका इस्तेमाल किया है और हम आगे भी यही करेंगे।"

Advertisement

पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन? BJP विधायक ने उठाई मांग

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड