मगरमच्छ ने बनाया महिला को निवाला, पहले उतारा मौत के घाट, फिर मुंह में दबोचकर 500 मीटर तक खींचा शव; खौफनाक VIDEO

Women killed by Crocodile in Bahraich: मवेशी चराने गई महिला को झाड़ियों में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया। मगरमच्छे से महिला चीखने-चिल्लाने लगी। जब तक कोई कुछ कर पाता मगरमच्छ ने महिला को मौत के घाट उतार दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया। मवेशी चराने आई 55 साल की महिला पर मगरमच्छ से हमला किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं महिला के शव को दबोचे मगरमच्छ 500 मीटर दूर तक खींचता भी ले लिया।

झाड़ियों में छिपा बैठा था मगरमच्छ

मामला बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के निषादनगर गांव का है। यहां शुक्रवार (18 जुलाई) एक महिला गांव के पास सरयू नहर के किनारे मवेशी चराने गई थी। इस दौरान नहर के किनारे झाड़ियों में छिपे विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ महिला को दबोचकर नदी में खींच ले गया।

मगरमच्छ के चुंगल से यूं छुड़ाया शव

मगरमच्छ के अटैक से महिला के जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी, जिस पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ वहां एकत्रित हो गई, लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते मगरमच्छ महिला को मार चुका था। उसने महिला के शव को लगभग 500 मीटर दूर चमन चौराहा बाजार के पास तक खींचा। इसके बाद यहां लोगों ने हांका लगाते हुए जाल फेंका और महिला के शव को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।

इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। फौरन ही मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन रक्षक अब्दुल सलाम टीम संग वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement

दमोह से भी सामने आया था ऐसा मामला

बीते दिनों मध्य प्रदेश के दमोह से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां नदी किनारे स्नान करने पहुंची महिला की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। मगरमच्छ ने महिला पर झपट्टा मारकर अपने जबड़े में दबोच लिया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते मगरमच्छ महिला को पानी में खींचकर ले गया। ये मामला ब्यारमा नदी के कनिया घाटपटी का था।

यह भी पढ़ें: उसने किसी और को चुन लिया..शादीशुदा रानी ने पहले पति को छोड़ा फिर प्रेमी को, जगदीश ने जहर देकर मार डाला, नीले बोरे में मिली लाश

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड