अपडेटेड 26 February 2025 at 16:41 IST
'ताजमहल नहीं यह तेजो महालय है', कह कर Taj Mahal के अंदर रखी शिवलिंग की प्रतिमा... और महिला ने कर डाला जलाभिषेक
Mahashivratri 2025 : वीडियो में महिला कहती है कि ये ताज महल नहीं, यह तेजोमहालय है। उन्होंने ताज महल के अंदर शिवलिंग रखकर गंगाजल चढ़ाया।
- भारत
- 2 min read
Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि का पर्व देश भर में बुधवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने शिवालयों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे नजर आए। शिवालयों में 'ओम नमः शिवायः', 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयघोष के साथ महादेवजी का जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे देश के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, भव्य जुलूस और शांतिपूर्ण अनुष्ठानों के साथ जहां भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए लोग एकत्र हुए। तो वहीं आगरा में एक महिला ने ताज महल को तेजोमहालय बताते हुए एक शिवलिंग लाकर गंगाजल से जलाभिषेक कर दिया। महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
संगम से लेकर आई जल
सामने आए वीडियो में महिला कहती है कि ‘ये ताज महल नहीं तेजोमहालय है। आज महाशिवरात्रि के असवर पर तेजोमहालय के अंदर गंगाजल चढ़ाने आई हूं।’ ताज महल में गंगाजल चढाने वाली महिला का नाम मीरा राठौर है और वो हिंदूवादी संगठन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। मीरा राठौर ने प्रयागराज संगम से गंगाजल लाकर ताज महल के अंदर चढ़ाया है।
मीरा राठौर के इस कारानामे का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मीरा राठौर ने कहा कि ये ताज महल नहीं, यह तेजोमहालय है। उन्होंने ताज महल के अंदर शिवलिंग रखकर गंगाजल चढ़ाया। मीरा राठौर अपने साथ ही ताज महल में शिवलिंग लेकर गई थीं।
क्या है तेजोमहालय विवाद?
तेजोमहालय एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विवाद है। यह विवाद आगरा के ताज महल पर है। ताज महल के इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को लेकर अलग-अलग दावे और विरोधाभास हैं। कुछ लोग यह दावा करते हैं कि पहले ताज महल एक हिंदू मंदिर था, जिसे बाद में मुगल सम्राट शाहजहां ने ताज महल के रूप में बनवाया। इसके विपरीत, ऐतिहासिक रिकॉर्ड और विशेषज्ञ मानते हैं कि ताज महल एक शाही मकबरा है, जिसे शाहजहां ने अपनी तीसरी पत्नी अर्जुमंद बानो बेगम (मुमताज महल) की याद में बनवाया था।
Advertisement
ताज महल और तेजोमहालय को लेकर बहस लंबे समय से होती रही है। कुछ हिंदूवादी संगठन का कहना है कि ताज महल का निर्माण हिंदू मंदिर के स्थान पर हुआ था और इसे एक मुसलमान शासक द्वारा ध्वस्त किया गया।
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में शिवरात्रि के मौके पर झंडा बांधने को लेकर विवाद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प; कई गाड़ियों को फूंका
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 16:04 IST