VIDEO: रात के सन्नाटे में बहू दोस्तों के साथ पहुंची ससुराल, बाहर खड़े होकर की ताबड़तोड़ फायरिंग... गंदी गंदी गालियां भी दीं, CCTV में कैद वारदात
मुरादाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने ससुराल में की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
- भारत
- 3 min read
Moradabad Firing: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति से विवाद के बाद एक महिला अपने भाई और दोस्तों के साथ ससुराल पहुंची और दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कटघर क्षेत्र के करूला में 14 सितंबर की रात यह वारदात हुई। स्थानीय निवासी फरमान ने अपनी पत्नी सबिया खान, उसके भाई और बाकी साथियों पर आधी रात को घर पर धावा बोलने और फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला और उसके दोस्त दरवाजे पर फायरिंग की
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला और उसके दोस्त दरवाजे पर फायरिंग कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मुरादाबाद में पति से विवाद के बाद महिला ने ससुराल में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना से यह साफ होता है कि पति-पत्नी के विवाद में बाहरी लोगों की एंट्री कितनी खतरनाक हो सकती है।
महिला ने पहना था काला कपड़ा और नकाब
मिली जानकारी अनुसार, बिजनौर के धामपुर की रहने वाली सबिया ने काले कपड़े और मुंह पर नकाब पहनकर दो युवकों के साथ ससुराल पहुंची और बिना कुछ कहे गोलियों की बौछार शुरू कर दी। आरोप है कि सबिया के हाथ में पिस्टल थी और वह लगातार फायरिंग कर रही थी।
Advertisement
ससुराल वालों को गली में खड़े होकर गालियां भी दी
इसी दौरान उसने अपने पति फरमान और उसके परिवार को गली में खड़े होकर जमकर गालियां भी दीं। पूरी घटना ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2020 में सबिया खान से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही सबिया का व्यवहार बिगड़ने लगा।
पति का आरोप, समझौते के नाम पर रकम वसूली
फरमान का आरोप है कि साबिया समझौते के नाम पर कई बार मोटी रकम भी वसूल चुकी है। लंबे समय से उसे और उसके परिवार को दहेज और घरेलू हिंसा मारपीट का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही थी।
Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फरमान ने ये भी बताया कि बीती रविवार की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो सबिया अपने दो साथियों के साथ खड़ी थी और लगातार गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रही थी।
वहीं, इस मामले पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सीओ कटघर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बातचीत की। फरमान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।