BIG BREAKING: हिमाचल के मंडी में भारी बारिश के बाद लैंड स्‍लाइड, 3 लोगों की मौत; बस स्‍टैंड पर भारी तबाही

हिमाचल के मंडी में भारी बारिश के बाद लैंड स्‍लाइड, 3 लोगों की मौत; बस स्‍टैंड पर भारी तबाही

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himachal Pradesh mandi landslide three killed
हिमाचल के मंडी में भारी बारिश के बाद लैंड स्‍लाइड, 3 लोगों की मौत; बस स्‍टैंड पर भारी तबाही | Image: ANI

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण मंडी और शिमला में भारी भूस्खलन हुआ है। मंडी के निहरी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हुई है। सोन खड्ड में उफान आने से धर्मपुर में बस स्टैंड भी ध्वस्त हो गया है। वहीं शिमला में BCS और हिमलैंड में भी लैंडस्लाइड हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है, जिसमें दो महिलाएं और एक 8 महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में 64 वर्षीय तांगू देवी, 33 वर्षीय कमला देवी और 8 माह का भीष्म सिंह पुत्र देव राज शामिल हैं। इसके अलावा जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है, उसमें 65 वर्षीय खूबराम और 58 वर्षीय दर्शन देवी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

बता दें कि इससे पहले भी सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें 7 लोगों की जान गई थी। उसके बाद अब इसी उपमंडल के निहरी इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

शिमला में लैंडस्लाइड से कई सड़के बंद

उधर, शिमला के हिमलैंड क्षेत्र में भी भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। इस वजह से सर्कुलर रोड, जो शिमला की मुख्य जीवनरेखा है, बंद हो गई और लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। शिमला के बीसीएम क्षेत्र में भी पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड की वजह से कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है, लेकिन मानसून के पूरी तरह जाने के कोई संकेत अभी नहीं हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बाहर लिखा था कंप्‍यूटर चलाना सीखें, अंदर चल रहा था कुछ और...मेरठ में जिस्‍मफरोशी के धंधे का खुलासा; Whatsapp पर होती थी लड़कियों की डील

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड