'पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड, नशे की लत और हथियार...' मौत के डर से SSP के पास पहुंचा पति, कहा- नपुंसक बना देगी मुझे

गौरव को अपनी पत्नी के फोन से अनैतिक और अवैध संबंधों के सबूत मिले हैं। गौरव के पास करीब 1200 पेजों के स्क्रीनशॉट और बड़ी संख्या में वीडियो सबूत मौजूद हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Crime News
मौत के डर से SSP के पास पहुंचा पति | Image: Republic

Meerut Crime News : पुरुषों के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपनी पत्नी की मार और मौत के डर से सहमे पति पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। एक प्रकाशन कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात गौरव शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पत्नी रितांशी शर्मा उर्फ रीतू के 4 बॉयफ्रेंड हैं। उनके जाने के बाद घर में फुल अय्याशी चलती है।

गौरव शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। गौरव की शादी 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से रितांशी के साथ हुई थी। पहले एक साल तक पत्नी संयुक्त परिवार में रही, लेकिन उसके गाली-गलौज, मारपीट और बिना बताए घर से बाहर रहने जैसी आदतों के चलते गौरव को अलग मकान लेकर रहना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि वो अक्सर कई-कई दिनों तक घरों से बाहर रहती थी।

'मेरी पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड'

गौरव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रितांशी शर्मा के 4 बॉयफ्रेंड हैं। जब वो काम के लिए घर से बाहर जाते हैं, तो उनकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुलाकर जमकर नशेबाजी करती है। आरोप है कि बंद कमरे में कमरे शराब पी जाती है और नशे में अश्लील बातें करते हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

गौरव को उसके पड़ोसियों ने पत्नी की हरकतों के बारे में बताया था, लेकिन रितांशी ने पड़ोसियों के साथ ही लड़ाई शुरू करदी। गौरव के कोई बच्चा नहीं है, इसलिए साथ रहने के लिए अपने भतीजे को रखा है। गौरव के भतीजे ने अपने चाचा को बताया कि जब वो घर से बाहर होते हैं, तो रितांशी के पास कुछ लोग आते हैं और कमरे में बंद होकर शराब पीते हैं और अश्लील बातें करते हैं। इस पर गौरव ने पत्नी का फोन चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट पर रितांशी कई लोगों के साथ बात करती थी।

Advertisement
  • आशीष उर्फ सनी (सेक्टर 8, जागृति विहार )
  • राज वर्मा (हस्तिनापुर)
  • लव चौहान (सेक्टर 3, जागृति विहार)
  • कुलदीप चौधरी उर्फ कुक्की (पल्लवपुरम ) 
  • अमन सिंह (प्रताप विहार)

गौरव को अपनी पत्नी के फोन से अनैतिक और अवैध संबंधों के सबूत मिले हैं। गौरव के पास अपनी पत्नी के खिलाफ करीब 1200 पेजों के स्क्रीनशॉट और बड़ी संख्या में वीडियो सबूत मौजूद हैं।

पत्नी के पास 2 अवैध पिस्टल

पत्नी के इस रूप को देखने के बाद गौरव को अपनी जान का खतरा सता रहा है। आरोप यह है कि उसकी पत्नी के पास दो अवैध पिस्टल भी हैं, जो उसे उसके प्रेमियों ने दिए हैं। गौरव ने बताया कि उसे अपनी हत्या की आशंका है क्योंकि रितांशी सोशल मीडिया के जरिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसे हत्या की धमकी दे रही है और इंश्योरेंस के 40 लाख रुपये हड़पने को फिराक में है। गौरव का कहना है कि 3 दिसंबर, 2024 को रितांशी ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: पति, पत्नी और नीला ड्रम... हमीरपुर में जयमाला समारोह दोस्तों ने किया गिफ्ट, कहा- भाभी रख लो बाद में...

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड