UP: देवर संग हमविस्‍तर थी भाभी, काम से लौटे पति ने रंगे हाथों पकड़ा; दोनों ने मिलकर किया कत्ल और हो गए फरार

यूपी के कुशीनगर मे अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
wife kill husband illicit releationship with brother in law kushinagar
UP: देवर संग हमविस्‍तर थी भाभी, काम से लौटे पति ने रंगे हाथों पकड़ा; दोनों ने मिलकर किया कत्ल और हो गए फरार | Image: Pixabay

UP Crime: यूपी के कुशीनगर मे अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस जघन्य घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक जनपद कुशीनगर के पडरौना कोतवाली अन्तर्गत जंगल अमवा में 30 वर्षीय अख्तर फेरी लगाकर चूड़ी बेचता था।

चार दिन पहले वो चूड़ी बेचकर देर शाम घर आया तो पत्नी अमारया व छोटे भाई 21 वर्षीय इश्तेयाक को विस्तर पर आपत्तिजनक हाल में देखकर आग बबुला हो गया। इसे लेकर दोनो भाइयों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद अख्तर ने इश्तेयाक को गुस्सा मे आकर घर से निकाल दिया। अवैध प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी व छोटा भाई अख्तर से खुन्नस रखने लगा।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात नौ बजे खाना खाकर अख्तर अपने कमरे में सोने चले गया। रात करीब दो बजे अचानक पत्नी ने देवर संग मिल चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो लोग मौके पर पहुंचे। अख्तर को खून से लथपथ देख फौरन अस्‍पताल ले गए जहां डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अख्तर ही घर का कमाने वाला सदस्य था

Advertisement

पडरौना कोतवाली की पुलिस द्वारा छानबीन में पता चला कि अख्तर ही घर का कमाऊ सदस्य था। परिवार में पत्नी के अलावा मां तबीजन खातून व छोटा भाई इश्तेयाक हैं। घटना के वक्‍त मृतक की मां बिहार के मधुबनी स्थित अपने मायके गई थी। छोटे बेटे व बहू की करतूत के बारे में पुलिस को बताया। चार दिन पहले पत्नी व भाई के अवैध संबंध के बारे में जानकारी होने पर अख्तर ने इश्तेयाक को घर से निकाल दिया था, इसकी जानकारी उसने मुझे फोन से दी थी।

चार बच्चों का पिता था अख्तर

Advertisement

मृतक अख्तर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। 12 वर्ष पूर्व नरकटियागंज बिहार में शादी हुई थी। उसके चार बच्चे अरफराज (10), अरबीना (8), असवींना (5), अरफरान (3) हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपित इश्तेयाक दो माह बाद बीते 23 फरवरी को पुणे से गांव वापस आया था। इस संबंध मे पडरौना सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों आरोपित फरार हैं। टीमें छापेमारी कर रहीं हैं। शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- मेरी पत्‍नी सोती थी किसी और के साथ...खुदकुशी से पहले वीडियो में मानव शर्मा ने खोले कई राज, लॉ एंड ऑर्डर पर बयां किया दर्द

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड