मेरी पत्नी सोती थी किसी और के साथ...खुदकुशी से पहले वीडियो में मानव शर्मा ने खोले कई राज, लॉ एंड ऑर्डर पर बयां किया दर्द
मानव को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि मेरी पत्नी किसी और के साथ सोती थी। जब मुझे इसके बारे में पता चला। खैर कोई बात नहीं। मेरे जाने से दिक्कत नहीं होगी।
- भारत
- 4 min read

Manav Sharma Suicide: यूपी के आगरा में इंजीनियर मानव शर्मा ने वैसे ही बिलखते हुए खुद अपनी जान ले ली जैसे अतुल सुभाष बिलखे थे। वैसे ही तड़पते हुए जैसे अतुल सुभाष तड़पे थे। वैसे ही लॉ ऑर्डर को कोसते हुए जैसे अतुल सुभाष ने कोसा था। वैसे ही सारी दुनिया से अपने मां-बाप के लिए फरियाद करते हुए जैसे अतुल सुभाष ने किया था। वैसे ही दुनिया से कहते हुए कि अरे कोई तो मर्दों के बारे में सोचो। तो साफ शब्दों में कहें तो मानव शर्मा और अतुल सुभाष, दोनों का दर्द एक जैसा था।
पत्नी की प्रताड़ना और कानून व्यवस्था से शिकायत। मानव शर्मा ने भी 6 मिनट 35 सेकेंड का वीडियो बनाकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मानव ने वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कौन सी पीड़ा दी। टीसीएस इंजीनियर ने वीडियो में कहा- सॉरी मम्मी पापा, मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं! प्लीज, मर्दों के बारे में भी तो कोई बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं। मैं पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुका हूं।
मेरी पत्नी सोती थी किसी के साथ...
मानव को वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि मेरी पत्नी किसी और के साथ सोती थी। जब मुझे इसके बारे में पता चला। खैर कोई बात नहीं। मेरे जाने से कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं खुद जाना चाहता हूं लेकिन प्लीज मार्दों के बारे में सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वो बेचारे अकेले हो जाते हैं। उसने आगे कहा कि मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा। अपना दर्द बयां करते हुए मानव ने कहा, मेरे मां बाप को बिल्कुल टच मत करना।
Advertisement
ब्वॉयफ्रेंड संग रहने की बात करती थी मानव की पत्नी
आगरा के थाना सदर के डिफेन्स कॉलोनी निवासी मानव शर्मा एक आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में कार्य करते थे। एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद बहू भी बेटे के साथ मुंबई चली गई थी। कुछ दिन तक सब कुछ सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी।
Advertisement
परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहू-बेटे मुंबई से आगरा घर आए थे। उसी दिन मानव अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमका दिया। अगले दिन 24 फरवरी सुबह 5 बजे बेटे ने घर में फांसी लगा ली।
पत्नी ने बताया शादी के बाद सब खत्म हो चुका था
उधर, मानव की पत्नी ने अपने बयान में कहा, '' हां, मेरा अतीत था कुछ... लेकिन शादी के बाद सब कुछ खत्म हो गया था। ये सब जानकर वो हल्ला करते थे। मैंने 3 बार उनको आत्महत्या करने से बचाया था। मेरे पति मुझे मारते थे। बहुत शराब पीते थे। सरकार मेरी भी बात सुने। मेरे साथ मारपीट करते थे। मैंने पति के माता-पिता को बताया था तो उन्होंने कहा था कि पति-पत्नी आपस में निपट लो। मैंने ननद को भी बोला था कि ये आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। पति की मौत के बाद उनके परिवार ने मुझे घर से निकाल दिया है।
मानव की बहन ने किए नए खुलासे
मृतक मानव शर्मा की बहन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे। निकिता के अफेयर्स की जानकारी मानव को मिलने के बाद उनकी शादी टूट गई। जनवरी 2025 में मानव को निकिता के अफेयर्स के बारे में पता चला। प्रिया नाम की एक महिला ने मानव से संपर्क किया और उसे निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में बताया कि कैसे वे शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं और उनके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करती हैं, उसने मानव को उनके अफेयर्स के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि मानव ने जनवरी 2025 में भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। मेरे माता-पिता मुंबई गए और दोनों को समझाया। यह आपसी सहमति से तय हुआ कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देंगे। उसने (मानव) निकिता के अफेयर्स की वजह से आत्महत्या नहीं की, उसे एहसास कराया गया कि तलाक आसान नहीं है। सभी कानून महिलाओं के पक्ष में हैं। उसे धमकाया गया। मानव और निकिता 23 फरवरी को मुंबई से आगरा लौटे। उन्हें अगली सुबह तलाक के लिए वकील से मिलना था, लेकिन निकिता उसे अपने माता-पिता के घर ले गई। उसे धमकाया गया। यह समझाया गया कि तलाक आसान नहीं होगा।