पूरा देश देख रहा ममता की निर्ममता, बंगाल में पार हो रही अराजकता की पराकाष्ठा : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिये गये विवादित बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhupendra Singh Chowdhary
Bhupendra Singh Chowdhary | Image: X- @Bhupendraupbjp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिये गये विवादित बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ममता बनर्जी के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि बंगाल में निर्ममता की सरकार चल रही है। मुर्शिदाबाद जल रहा है और ममता बनर्जी अपनी कमियां छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बंगाल में ममता की निर्ममता देख रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी का योगी आदित्यनाथ पर दिया गया बयान निकृष्टता की हद पार करने वाला है। दंगाइयों को शांतिदूत बताने वाली ममता अराजकता फैलाने वालों पर लगाम लगाने की जगह उन्हें सरकारी प्रश्रय दे रही हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल का हिन्दु भयभीत है, क्योंकि राज्य सरकार ने उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बना रखा है।

ममता से अपना प्रदेश नहीं संभल रहा- भूपेन्द्र चौधरी

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिन्होंने हिन्दू आस्था के सबसे बड़े प्रतीक महाकुम्भ को मौत का कुम्भ कहकर करोड़ों सनातनियों का उपहास उड़ाया हो, उससे राजनीतिक शुचिता की उम्मीद नहीं की जा सकती। महान स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों और कला के उपासकों की भूमि बंगाल को दशकों से अराजकता की भट्ठी में झोंककर सर्वनाश की हद तक पहुंचा दिया गया है। चाहे पंचायत स्तर का चुनाव हो या लोकसभा का, बंगाल में हिंसा की चपेट में आ जाता है। ये ममता सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है, कि उनसे अपना प्रदेश संभल नहीं रहा और वो नये भारत के नये यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री पर उलूल-जुलूल आरोप लगा रही हैं।

Advertisement

ममता बनर्जी दंगाइयों की सरदार बन चुकी हैं- भूपेन्द्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर सेक्टर में बुलंदियों को छू रहा है। यहां की सुदृढ़ कानून व्यवस्था की चर्चा देश ही नहीं दुनियाभर में हो रही है। बीते 8 साल में यूपी में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ, क्योंकि दंगाई या तो ऊपर पहुंचा दिये गये हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं। योगी सरकार का दंगाइयों, अताताइयों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख ममता और उनके साथियों को रास नहीं आ रहा है और अपनी खीझ मिटाने के लिए वो मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रही हैं। ममता बनर्जी दंगाइयों की सरदार बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्कुल ठीक कहा है कि दंगाई लातों के भूत हैं, जो बातों से नहीं बल्कि डंडे से मानेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर मिला ढाई फीट लंबा लकड़ी का टुकड़ा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड