अपडेटेड 13 June 2025 at 22:29 IST

'यह फर्जी मसीहा बनकर घूम रहा है, ये मुंह खोले तो...', भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी कौन?

इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है।

Follow : Google News Icon  
Who is Rohini Ghavari made serious allegations against Bhim Army founder Chandrashekhar
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप | Image: X/DrRohinighavari

Rohini Ghavari Chandrashekhar Controversy : मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डॉक्टर रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी घावरी एक PhD स्कॉलर हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है।

वाल्मीकि समुदाय से आने वाली रोहिणी घावरी का दावा है कि चंद्रशेखर ने उन्हें भावनात्मक और मानसिक रूप से शोषण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वो चंद्रशेखर के साथ 2021 से रिलेशनशिप में थीं। चंद्रशेखर ने पहले से अपनी शादी की बात छुपाई थी।अगर मुझे पहले से पता होता कि चंद्रशेखर शादीशुदा तो मैं कभी उसके साथ रिलेशनशिप में नहीं आती।' आरोप है कि सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर में बदलाव आना शुरू हुआ। 

कई लड़कियों का किया शोषण

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने चंद्रशेखर पर कई लड़कियों का शारीरिक शोषण करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। रोहिणी ने दावा किया कि दलित आंदोलन के नाम पर चंद्रशेखर कई लड़कियों की जिंदगी तबाह कर चुका है।

मैं तुन्हें जेल पहुंचाकर रहूंगी

रोहिणी घावरी ने चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। चैट में लिखा है- इन्हीं अय्याशी के लिए तुमने मेरे गरीब समाज को बेच दिया चंद्रशेखर! मैं तुम्हें जेल पहुंचा के रहूंगी। जब तक तुम जेल में नहीं जाओगे मैं चुप नहीं बैठुंगी। 

Advertisement

कौन हैं रोहिणी घावरी ?

इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी पीएचडी स्कॉलर हैं, वो सरकारी स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में अपनी पीएचडी कर रही हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 2023 में UNHRC की 52वीं बैठक में उन्होंने दलितों के अधिकारों और भारत की आरक्षण नीति की तारीफ की थी। अंबेडकरवादी रोहिणी खुद सामाजिक मुद्दों पर मुखर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: IPS Shalini Agnihotri: कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता... मां के साथ हुआ अपमान तो ठान ली जिद्द, फिर बिटिया बन गई आईपीएस
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 22:29 IST