'सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है', होली के मौके पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath | Image: Facebook

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत की शक्ति (समर्थ) देखी है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।’’

Advertisement

शोभायात्रा से पहले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए साधु-संतों के साथ जमीन पर बैठे नजर आए। उन्होंने शोभायात्रा में लोगों पर फूल भी बरसाए।

इसे भी पढ़ें: IML: 6,6,6,6,6,6,6... होली पर युवराज का धमाका, रोहित ब्रिगेड के बाद सचिन की टीम ने किया ऑस्ट्रेलिया का शिकार

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड