Premanand Maharaj की बिगड़ी तबीयत, अनिश्चित काल के लिए पदयात्रा बंद, श्री हित राधा केलि कुंज में भी नहीं होंगे दर्शन

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। उनकी तबीयत बिगड़ी के बाद पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Premanand Maharaj Health Update
प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी | Image: X/RadhaKeliKunj

Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। रात 2 बजे होने वाली उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए हजारों भक्त लंबा इंतजार करते हैं, लेकिन अब पदयात्रा में भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन ने यह जानकारी शेयर की है।

प्रेमानंद महाराज के खराब स्वास्थ्य के चलते वृंदावन में रात के समय होने वाली उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस पदयात्रा में प्रेमानंद महाराज को देखने के लिए भक्त कतारों में खड़े रहते थे। पिछले महीने भी प्रेमानंद महाराज को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पदयात्रा को रोकना पड़ा था।

तबीयत बिगड़ने के बाद फैसला

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद  उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। इसकी जानकारी उनके अधिकारिक X अकाउंट Bhajan Marg पर साझा की गई है। जिसमें लिखा है-

“आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन।”
 

स्थानीय लोगों ने किया था विरोध

प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली पदयात्रा को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया प्रदर्शन किया था। जिस मार्ग से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा होकर गुजरती थी, वहां अधिक संख्या में लोग मौजूद होते थे। जिसके वजह से प्रशासन को रास्ता बंद करना पड़ा था। इसके अलावा भजन और ढोल-नगाड़े की आवाज से भी स्थानीय लोगों ने परेशानी होनी की शिकायत की थी।

Advertisement

फिलहाल, प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा रद्द होने से उनके भक्तों के चेहरे मायूस दिखाई देने लगे हैं। सभी भक्त यह कह रहे हैं कि महाराज जी के दर्शन नहीं होंगे तो हमारा जीवन कैसे कटेगा?

ये भी पढ़ें: Delhi: 'ना नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी', संजय सिंह के आरोपों पर BJP सांसद दिनेश शर्मा का पलटवार

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड