Delhi: 'ना नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी', संजय सिंह के आरोपों पर BJP सांसद दिनेश शर्मा का पलटवार

Delhi News: आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा के ऊपर विदायकों को खरीदने का आरोप लगाया, तो भाजपा MP ने जमकर पलटवार किया है।

Rajya Sabha BJP MP Dinesh Sharma
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आप पर किया पलटवार। | Image: Sansad TV

Dlhi News: दिल्ली चुनाव के खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बना रही है। एग्जिट पोल के बाद से राजधानी में सियासी गलियारो की हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया। इसे लेकर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा,"इन्होंने यमुना जी को साफ नहीं किया, इसलिए डुबकी नहीं लगाई। इसलिए जनता ने अबकी AAP को साफ कर दिया है। अभी से उन्होंने विधायक बना दिया, इसका मतलब उनको अपने ऊपर विश्वास नहीं है। दल को अपने लोगों पर विश्वास रखना चाहिए। ना नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी, सरकार बनाने का प्रश्न इनके (AAP) सामने कहा है।"

अखिलेश यादव पर भी बरसे दिनेश शर्मा

अखिलेश यादव पर चुनाव आयोग के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "उनके आचरण देखकर कह सकते हैं, उन्होंने हार मान ली है। जहां हार रहे होते हैं, वहां ईवीएम-ईवीएम चिल्लाते हैं। अब ईवीएम वाला किस्सा पुराना हो गया तो चुनाव आयोग के खिलाफ बोल रहे हैं। वो संवैधानिक पद पर रह चुके हैं, गरिमा के अनुसार शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। उनके (अखिलेश यादव) मंतव्य से कोई संस्था मरा नहीं करती हैं।"

संजय सिंह के विधायकों की खरीद के आरोपों पर

AAP के सांसद संजय सिंह ने विधायकों की खरीद की कोशिश करने का आरोप BJP पर लगा दिया है। संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे 7 ऐसे विधायक जो हमारी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े उनसे संपर्क किया गया। 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया और 'ऑपरेशन लोटस' चलकर तोड़फोड़ करके दिल्ली में चुनाव का परिणाम आने से पहले भारतीय जनता पार्टी यह खेल करना शुरू कर चुकी है। हमने अपने विधायकों को साफ तौर पर कहा है जो भी ऐसी कॉल आए उसे रिकॉर्ड करिए, जो भी ऐसे लोग आपसे मिलने आए उनका वीडियो रिकॉर्ड करिए हिडन कैमरा लगाकर और इसके पूरे साक्ष्य मीडिया के सामने और देश के सामने रखेंगे। दिक्कत यह है कि भाजपा यह सोचती है कि वह हर राज्य में इसी तरह का हथकंडा अपना कर चुनाव जीते ना जीते सरकार बना लेंगे। दिल्ली में यह सब होने वाला नहीं है, बुरी तरह से बीजेपी हार रही है।

Advertisement

संजय सिंह के आरोपों पर BJP ने मांगे सबूत

संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी नेता आरपी सिंह (RP Singh) पलटवार करते हुए कहा कि संजय सिंह आप आरोप लग रहे हैं कि आपके 7 विधायकों को भाजपा के लोगों ने अप्रोच किया है, यह कह करके कि पासा पलट दीजिये, 15 करोड़ रुपए उनको ऑफर किए हैं, कृपया करके निराधार आरोप लगाने की बजाय अगर कुछ तथ्य हो तो वह पेश करिए, अन्यथा इस तरह के निराधार आरोप लगाना बंद करिए और यह प्रपंच रचना बंद करिए। यह आपकी हर बार की स्टोरी है। देश से जान चुका है आप इस प्रकार की स्टोरी हर बार करते हैं और बाद में जब सबूत मांगे जाते हैं तो भाग जाते हैं। अपने इसी तरह की कहानी पंजाब में गढ़ी थी लेकिन फिर भाग गए इसी तरह की कहानी थोड़े दिन पहले अपने दिल्ली में भी गढ़ी थी जब सबूत मांगे तो भाग गए। कृपया करके सबूत के बिना मत बोलिए अन्यथा आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: 'किशोर कुमार के गाने और देव आनंद की फिल्मों को...',राज्यसभा में इमरजेंसी का जिक्र कर PM ने कांग्रेस को घेरा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड