Nikki Murder Case: एनकाउंटर में विपिन घायल, सास दयावती भी गिरफ्तार... निक्की हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं, कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nikki murder case
निक्की हत्याकांड | Image: Republic/ANI

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं, कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि निक्की की शादी 2016 में हुई थी, और तब से ही उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो उसी घर की बहू है और विपिन के बड़े भाई से शादीशुदा है, ने बताया कि दोनों बहनों को दहेज के लिए नियमित रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

अब तक क्या-क्या हुआ?

  1. निक्की को उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने कथित तौर पर जिंदा जला कर मार डाला। उसे जिंदा जलाने से पहले पति और सास ने बुरी तरह पिटाई की थी।
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में निक्की के साथ की गई हैवानियत साफ दिखाई दे रही है।
  3. गुरुवार रात डेढ़ बजे से सुबह चार बजे के बीच कंचन के साथ भी मारपीट की गई। उसी दिन, विपिन और उसके ससुराल वालों ने कंचन और बच्चों के सामने निक्की की बेरहमी से पिटाई की, उस पर कोई तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी।
  4. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अपनी गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले विपिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उसने दावा किया कि निक्की की मौत आत्महत्या थी।
  5. पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पति विपिन को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। विपिन मेडिकल के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था।
  6. एनकाउंटर के बाद विपिन ने अपने पहले में बयान में सफाई देते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ तौर पर इनकार किया और इसे एक सामान्य पति-पत्नी की लड़ाई के तौर पर दिखाने की कोशिश की।
  7. आरोपी से जब सवाल किया गया कि क्या उसे अपनी गलती का पछतावा है? तो विपिन ने साफ तौर पर कहा- “मुझे नहीं है, न मैंने उसे मारा है, न मैंने कुछ किया है। वो अपने आप मरी है। पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती रहती हैं, ये बहुत आम बात है।”
  8. कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अब विपिन का नया ठिकाना नोएडा की लुक्सर जेल होगा।
  9. इस मामले में एक्शन लेते हुए ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के बाद से विपीन की मां फरार चल रही थी।
  10. निक्की की सास को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के रास्ते से गिरफ्तार किया है। वो अपने बेटे को देखने जा रही थी, उसी वक्त पुलिस ने दयावती को गिरफ्तार कर लिया।
  11. राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।
  12. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच और पीड़ित परिवार/गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः जेलेंस्की से मिलने को तैयार पुतिन; यूक्रेन युद्ध में आएगा नया मोड़?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड