गंदगी फैलाने से रोकने पर ठेला व्यवसायी की कर दी हत्या, अब मुख्तार गैंग के 2 शूटरों को उम्रकैद की सजा का ऐलान

फेरी पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम की हत्या मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के दो शूटरों को दोषी करार दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari | Image: pti

UP: वाराणसी में आठ साल पहले फेरी पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव और स्वच्छ भारत मिशन के कोआर्डिनेटर प्रमोद निगम की हत्या माफिया मुख्तार अंसारी के दो शूटरों ने की थी। अब अदालत में आठ साल चली लंबी सुनवाई के बाद आज यानि मंगलवार को दो दोषियों नंदलाल राय उर्फ बबलू और शेषनाथ शर्मा को उम्रकैद की सजा सुना दी गई। अदालत ने इन दोनों को जघन्य अपराध का दोषी ठहराया। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पिछली तारीख कोअदालत ने सुनवाई पूरी होने पर नंदलाल राय उर्फ बबलू और शेषनाथ शर्मा को दोषी माना था। इसके बाद सजा की सुनवाई के लिए आज यानि 15 अप्रैल की तारीख तय की गई थी।

आज न्याय मिल गया- प्रमोद के बेटे

जानकारी के अनुसार, अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह ने कोर्ट में प्रभावी रूप से पैरवी की। वहीं प्रमोद निगम के बेटे अभिषेक निगम ने वबताया कि आज न्याय मिल गया है। इसके लिए 8 साल का समय लग गया। उन्होंने आगे बताया कि कोर्ट ने आरोपियों को दोषी माना है। उम्रकैद की सजा के साथ-साथ उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाय गया है।

8 साल पुराना है मामला

यह पूरा मामला 17 जनवरी 2017 का है, जब लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव प्रमोद निगम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर के पास हुई थी।

Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में कैसे आए थे?

पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज और निगरानी के आधार पर दो आरोपियों नंदलाल राय उर्फ बबलू लंगड़ और शेषनाथ शर्मा को बेनिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमोद की क्यों की गईं हत्या?

पूछताछ में दोनों ने कबूला कि प्रमोद निगम ने उन्हें एक बार पेशाब करने से मना किया था, जिस पर उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने पिस्तौल से प्रमोद के हाथ और सीने पर चार गोलियां चलाईं और फिर बाइक से फरार हो गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Kesari 2: 'आईने में पाप दिखेंगे...', 'केसरी 2' देखने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने किस पर साधा निशाना?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड