स्कूल में 5 साल के बच्चे ने किया पैंट में पेशाब तो हैवान बनी टीचर, गर्म किया चाकू और जला दिया प्राइवेट पार्ट; वाराणसी में कंपा देने वाली वारदात
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' में क्लास टीचर ने 5 वर्षीय छात्र अस्तित्व जायसवाल के पैंट में पेशाब कर देने पर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया।
- भारत
- 2 min read

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' में क्लास टीचर ने 5 वर्षीय छात्र अस्तित्व जायसवाल के पैंट में पेशाब कर देने पर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया। 24 जुलाई को नर्सरी के इस छात्र ने टीचर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन मना करने पर मासूम का कंट्रोल छूट गया। इससे नाराज महिला टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस पर चाकू लाल किया और इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला अकथा के जेडी नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने शनिवार को शिक्षिका, प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि उनके पांच साल के बेटे ने पैंट में पेशाब कर दिया।
इससे गुस्साई शिक्षिका ने चाकू गरम कर प्राइवेट पार्ट दाग दिया। तहरीर में बताया है कि बेटा नर्सरी का छात्र हैं। वह अकथा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल में उसने अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने के लिए कहा। टीचर ने मना किया तो बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया। जिससे टीचर नाराज हो गई।
प्राइवेट पार्ट पर छाला देख घबरा गए परिजन
Advertisement
केशरी जायसवाल ने बताया कि रोजाना की तरह 24 जुलाई को भी वह स्कूल गया था। वहां से घर लौटा तो, उसने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द बताया। बच्चे की मां ने उसे चेक किया तो उसके प्राइवेट पार्ट पर छाला पड़ा हुआ था। उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने बताया की उसकी टीचर प्रीति कुशवाह ने ऐसा किया है।
शिकायत की तो प्रिंसिपल ने धमकी दी
Advertisement
केशरी जायसवाल ने बताया- इसके बाद मेरी पत्नी ने फौरन प्रिंसपल हेमलता सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने धमकी दी की जो करना है कर लो। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। आज सुबह 25 जुलाई को मैं पत्नी और बच्चा स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल और प्रबंधक से मुलाकात कर शिकायत की। कोई एक्शन लेने के बजाए उन्होंने कहा की आप को जो करना है कर लीजिए हम कोई मदद नहीं कर पाएंगे। केशरी जायसवाल ने बताया कि बच्चा डरा हुआ और स्कूल जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस से गुहार लगाईं है।