सिवान प्रोटेस्ट में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर किए थे कई राउंड फायर

पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बिहार के सीवान का है। जहां बीते दिनों प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से फायरिंग की गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Cop Suspended After Viral Video Shows AK-47 Fired During Siwan Student Protest
सिवान प्रोटेस्ट में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर किए थे कई राउंड फायर | Image: X

पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बिहार के सीवान का है। जहां बीते दिनों प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सीवान में जिस दिन ये घटना हुई उस दिन गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। अब पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। मालूम हो कि AK-47 से फायरिंग करते वायरल वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए थे। जवान का नाम अभिषेक पटेल है।

जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक पटेल ने पहले छात्रों की दिशा में एक गोली दागी जिसके बाद आंदोलनकारी छात्र पीछे की ओर भागने लगे। फिर आरोपी पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। वीडियो में भी वह करीब 6 राउंड फायर कर छात्रों के पीछे दौड़ते दिखे थे।

दरअसल, नीट पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार (25 जुलाई) को बिहार बंद के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा भी हुई थी। पुलिस के अनुसार, पटना, सारण, सिवान, औरंगाबाद और भागलपुर में बंद के दौरान हिंसा हुई, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहे।

एके 47 से फायरिंग से मचा हड़कंप

Advertisement

नीट पेपर लीक के खिलाफ विभिन्न संगठनों की ओर से आहूत बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज की स्थिति बनी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस जवान एके 47 से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

फायरिंग नियमों के तहत हुई या नहीं

Advertisement

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित जवान को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में जवान ने हथियार का इस्तेमाल किया और क्या फायरिंग नियमों के तहत की गई थी या नहीं।

सिवान के एसपी भी हो गए थे घायल

दरअसल, 25 जुलाई को सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सिवान के गांधी मैदान में जुटने लगे थे। इसके बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने जेपी चौक के पास पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान सिवान के एसपी पी. झा घायल हो गए था। उनके पैर में चोट लगी थी।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने किया पेश, विपक्ष के भारी हंगामें के बाद लोकसभा फिर स्‍थगित
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड