वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अबतक 32 लोगों की मौत, CM योगी ने प्रदेश के पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख आर्थिक मदद का किया ऐलान

CM Yogi on Vaishno Devi Landslide: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी रूट पर भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड में अब तक 32 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इस दुखद घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vaishno Devi Landslide
Vaishno Devi Landslide | Image: Yogi Adityanath/ANI/X

CM Yogi on Vaishno Devi Landslide: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी रूट पर भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड में अब तक 32 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।  भूस्खलन के कारण जम्मू-कटरा राजमार्ग पर मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से काफी परेशानी हो रही है।  फिलहाल वैष्णो माता की यात्रा को रोक दिया गया है।

वहीं, इस हादसे में जान गंवाने लोगों के स्वजनों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आर्थिक सहायता की मदद की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि मृतकों के शव को लाने व उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था यूपी सरकार करेगी।

4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी रूट पर भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड में उत्तर प्रदेश के जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रदेश की सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वैष्णो देवी हादसे को लेकर निर्देश जारी किया है। उन्होंने वैष्णो देवी हादसे में उत्तर प्रदेश के मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक की सहायता का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के शव को लाने व उनके घर पहुंचाने की भी व्यवस्था सरकार के द्वारा करने की जानकारी दी है।


भूस्खलन से हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक - सीएम योगी

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी रूट पर भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड में अब तक 32 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इस दुखद घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा," जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन से हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। माता वैष्णो देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

Advertisement

ये भी पढ़ें - Vaishno Devi Landslide: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, कई पुल क्षतिग्रस्त... वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अब तक 32 लोगों की मौत, 20 घायल
 

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड