UP की गणतंत्र दिवस झांकी ने ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान किया हासिल

Uttar Pradesh's Republic Day Tableau: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान प्राप्त किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh's Republic Day tableau to highlight Ram Lalla, BrahMos, and Meerut Rapid Rail Transit System.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

Uttar Pradesh's Republic Day Tableau: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने 40 प्रतिशत वोट (25,007) के साथ ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि झांकी ने महाकुम्भ की भव्यता को दर्शाया और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम को मानवता के दुनिया के सबसे बड़े समागम के रूप में प्रदर्शित किया।

अध्यात्म, विरासत, विकास और डिजिटल प्रगति पर केंद्रित इस झांकी में अमृत कलश की भव्य प्रतिकृति के साथ बहती अमृतधारा भी दिखाई गई। इसमें शंखनाद और साधना करते ऋषि-मुनियों और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं के चित्रण ने महाकुंभ 2025 के आध्यात्मिक सार को जीवंत कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब? जानिए तारीख और समय से लेकर सबकुछ

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड