Uttar Pradesh: एक करोड़ रुपए का मादक पदार्थ बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
बाराबंकी जिले के रामनगर में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की मारफीन बरामद की है।
- भारत
- 1 min read

बाराबंकी जिले के रामनगर में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की मारफीन बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र में साहिल और तौसीफ नामक तस्करों को बिकनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल एक किलो पांच ग्राम मारफीन बरामद की।
उन्होंने बताया कि..
उन्होंने बताया कि बरामद मारफीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जाती है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे बाराबंकी और आस-पास के जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक अतीत के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)