Delhi: 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़े गए

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stab
Delhi: 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़े गए | Image: Unsplash/ Representational

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और वहां उस पर कई बार चाकू से वार किया गया।

अधिकारी ने कहा..

अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़के के परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। बाद में उन्हें उसका शव मिला।’’ लड़का रविवार से लापता था और सोमवार को स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लड़का मुखर्जी नगर में पढ़ता था। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि लड़के को आखिरी बार तीन लड़कों के साथ देखा गया था, जिनमें से दो की उम्र 16 और 17 साल थी। वे झारोदा पुश्ता रोड पर मोटरसाइकिल पर थे।’’

इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया और आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए लड़के का अपहरण किया था। आरोपियों ने बताया कि रविवार को वे लड़के को मोटरसाइकिल पर अपने साथ घुमाने ले गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उसे भलस्वा झील के पास जंगल में ले गए और उस पर चाकू से हमला किया तथा उसे मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन उन्होंने लड़के के पिता (जो पेशे से चालक हैं) को उसी का सिम उपयोग करके फोन किया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, ‘‘पकड़े गए किशोरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लड़के का शव बरामद कर लिया है।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने लड़के के शव के टुकड़े करने की भी कोशिश की थी। मृतक की मां ने पत्रकारों को बताया कि जिन लड़कों ने कथित तौर पर उसके बेटे की हत्या की है, वे पास में ही रहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे मेरे बेटे के पास एक फोन आया और वह उसके बाद यह कहकर चला गया कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएगा। बाद में हमें फोन आया, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई।’’ लड़के के पिता ने कहा, ‘‘दो लड़के मेरे बेटे को लेने हमारे घर आए और उसके बाद से ही उसकी मां उसे फोन करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रविवार रात करीब नौ बजे उसका फोन बंद हो गया। मैंने उसकी तलाश शुरू की और फिर शिकायत दर्ज कराने थाने गया।’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि आधी रात के आसपास उन्हें एक फोन आया जिसमें फिरौती की मांग की गई और कहा गया कि तीन दिन के भीतर फिरौती दी जाए, नहीं तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘उसे बहुत बेरहमी से मारा गया। उसका गला रेत दिया गया और उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। मैं चाहता हूं कि उन्हें भी वही दर्द सहना पड़े जो मेरे बेटे को सहना पड़ा।’’ लड़के के एक रिश्तेदार ने राजधानी में कार्रवाई में सुस्ती और कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए दिल्ली पुलिस को दोषी ठहराया।

ये भी पढ़ें - Drinks For Dehydration: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगे ये शरबत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड